3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO : पुत्र ने पिता में कट्टे से और पिता ने बंदूक से पुत्र को मारी गोली, पुत्र की मौत

father murdered his son in morena : जो इतना बड़ा की पुत्र ने पिता को कट्टे से गोली मार दी और मां के सिर में लोहे की रॉड मारी तो वहीं पिता ने लाइसेंसी बंदूक
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Gaurav Sen

•

Updated: 26 May 2020, 11:09 AM IST

father murdered his son in morena

father murdered his son in morena

@ मुरैना.

संपत्ति के बंटवारे को लेकर बागचीनी में सोमवार सुबह पिता पुत्र का विवाद हो गया। जो इतना बड़ा की पुत्र ने पिता को कट्टे से गोली मार दी और मां के सिर में लोहे की रॉड मारी तो वहीं पिता ने लाइसेंसी बंदूक से पुत्र को गोली मार दी । मौके पर पहुंची पुलिस घायल पिता-पुत्र को जिला अस्पताल लाई । लेकिन डॉक्टर ने पुत्र को मृत घोषित कर दिया और पिता को ग्वालियर रेफर कर दिया।

घटना सोमवार सुबह 5.30 बजे की है। एसडीओपी जौरा सुजीत सिंह भदौरिया व बागचीनी थाना प्रभारी आरबीएस विमल ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। सुजीत सिंह ने बताया कि बागचीनी निवासी नरेंद्र सिंह सिकरवार उम्र 55 वर्ष के 2 पुत्र थे। इनमें से बड़े पुत्र कल्लू उर्फ कृष्ण बिहारी सिकरवार उम्र 30 वर्ष छोटा है, बड़ा बेटा आवारा है। पिता ने बाजार मकान भी दिलवाया था लेकिन उसको बेच दिया। ई-रिक्शा चलाता था लेकिन लॉकडाउन के चलते गांव आ गया था। पिछले कुछ दिन से जमीन व मकान के बंटवारे को लेकर घर में झगड़ा हो रहा था। इसी बात को लेकर कल्लू उर्फ कृष्ण बिहारी ने पिता नरेंद्र सिंह को कट्टे से गोली मार दी और मां ललित किशोरी को लोहे की रॉड से मारा । जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। कट्टे की गोली लगने के बाद आक्रोशित पिता नरेंद्र सिंह ने अपनी लाइसेंसी 315 बोर की बंदूक से पुत्र कल्लू सिकरवार को गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गई ।

हालांकि सुबह प्रारंभिक खबर यह मिली थी कि पुत्र ने पिता को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली है। लेकिन मौके पर पहुंची को मृतक कल्लू की मां ने बताया कि कल्लू ने पहले कट्टे से गोली मारी जो पिता के बाएं साइड के सीने के पास से निकल गई। इससे खून बहने लगा और पिता ने आवेश में आकर अपनी लाइसेंसी बंदूक लेने अंदर कमरे की ओर दौड़ा वहां तक खून ही पड़ा है और बंदूक पर लगा है। पिता ने गोली मारी जो कल्लू के पेट में लगकर आर-पार हो गई । जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पिता बेहोश होने लगा तो दूसरा फायर नहीं कर पाया।

घटना के बाद मृतक की पत्नी लापता
पुलिस के अनुसार मृतक कल्लू की पत्नी ने ग्रह कलेश के चलते अपने दोनों पुत्रों को अपने मायके 1 दिन पहले छुड़वाया था। सोमवार को हत्या के बाद वह घर से लापता हो गई है। पुलिस इस घटना की तह में जाने के लिए महिला की तलाश कर रही है।

मां ने कहा था साढूू-साले भी आते थे घर
मृतक कल्लू सिकरवार की मां ललित किशोरी का कहना है कि कल्लू का साडू वाह साले घर पर आ रहे थे और सुबह हुए झगड़े में यह लोग भी शामिल रहे थे झगड़े को बढ़ावा देने में इन लोगों का ही हाथ रहा है।

जमीन व मकान के बंटवारे को लेकर घर में कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। सुबह कल्लू ने अपने पिता को कट्टे से गोली मारी और मां को लोहे की रोड मारी। पिता ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से पुत्र कल्लू को गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गई, घायल पिता को ग्वालियर रैफर कर दिया गया है। बागचीनी पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

सुजीतसिंह भदौरिया,एसडीओप, जौरा