30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिग्गज कांग्रेस नेता के पुत्र ने की घिनौनी हरकत, लोग बोले- इनकी सरकार है कुछ भी करेंगे

दिग्गज कांग्रेस नेता के पुत्र ने की घिनौनी हरकत, लोग बोले- इनकी सरकार है कुछ भी करेंगे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Gaurav Sen

•

Updated: 24 Feb 2019, 2:51 PM IST

firing on toll naka staff at chonda toll naka morena

कांग्रेस नेता के पुत्र ने की घिनौनी हरकत, लोग बोले- इनकी सरकार है कुछ भी करेंगे

मुरैना। कांग्रेस के पूर्व मंत्री एवं वर्तमान सुमावली विधायक एदल सिंह कंषाना के पुत्र राहुल कंषाना ने छोन्दा टोल प्लाजा पर जमकर आतंक मचाया। इस दौरान जमकर फायरिंग भी टोल ऑफिस की बिल्डिंग भी हुई।

चंबल संभाग के मुरैना जिले के छोंदा टोल टैक्स पर सुमावली विधायक एदल सिंह कंषाना के लडक़े राहुल कंषाना ने अपने साथियों के साथ रात को ताबड़तोड़ फायरिंग की। सिविल लाइन पुलिस ने राहुल कंषाना सहित करीब 20 लोगों के खिलाफ एस एस सिकरवार टोल मैनेजर की रिपोर्ट पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। राहुल कंषाना ने पहले रात साढ़े दस बजे फोन पर चेलेंज किया फिर 12. 50 बजे आधा दर्जन से अधिक गाडिय़ों से टोल पर पहुंचे और फायरिंग की।

कर्मचारी में भगदड़
वर्तमान सुमावली विधायक एदल सिंह कंषाना के पुत्र राहुल कंषाना ने छोन्दा टोल प्लाजा पर जमकर आतंक मचाया। राहुल कंषाना ने पहले रात साढ़े दस बजे फोन पर चेलेंज किया फिर 12. 50 बजे आधा दर्जन से अधिक गाडिय़ों से टोल पर पहुंचे और फायरिंग की। इस दौरान सारी घटना वहां लगे कैमरे में कैद हो गई। साथ ही लगातार ताबड़तोड़ फायरिंग से लोगों व टोल प्लाजा पर तैनात कर्मचारी में भगदड़ मच गई।

अवैध हथियार रखने पर एक साल की सजा
मुरैना। अवैध हथियार रखने के आरोप में जेएमएफसी अंबाह आशीष श्रीवास्तव ने एक व्यक्ति को सालभर की सजा सुनाई है। अभियुक्त पर एक हजार रुपए का जुर्माना भी किया गया है। सहायक जिला अभियोजन अधिकारी एवं मीडिया सेल प्रभारी भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि 28 अगस्त 2009 को अंबाह थाना पुलिस ने कोंथर गांव के रास्ते से राम सिंह तोमर निवासी कोंथर को 315 बोर के कट्टे व एक कारतूस के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उसके खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में चालान प्रस्तुत किया। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष से सहमत होते हुए न्यायाधीश ने राम सिंह को दोषी करार दिया। शासन की ओर से प्रकरण की पैरवी एडीपीओ गिरिजेश खत्री ने की।

लाठी, फरसा के हमले में महिला सहित पांच घायल
मुरैना। बानमोर थाना क्षेत्र के जखौदा गांव में लाठी, फरसा से हमला कर एक ही परिवार के महिला सहित पांच लोगों को चोट पहुंचाई। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना शनिवार की सुबह की है।जानकारी के अनुसार गांव में सिद्धार्थ (70) पुत्र अंगद सिंह गुर्जर के मकान के सामने सीसीरोड पर खोद कर जगदीश गुर्जर बगैरह मकान बना रहे थे। सिद्धार्थ ङ्क्षसह ने इस बात का विरोध किया।इसी पर से आरोपी जगदीश, परिमाल, कल्ली, भूरा, राजवीर, मेहताब, लल्ला ने लाठी फरसा से हमला कर दिया। इस हमले में सिद्धार्थ के अलावा मातादीन (35) पुत्र बाबू सिंह, बल्लू (25) पुत्र बाबू सिंह, धर्मवीर (18) पुत्र मातादीन, मिथिलेश (30) पत्नी भंवर सिंह घायल हुए हैं।