1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पहले लाईट जाती है फिर आता है मैसेज

सुबह से रात तक लाइट कई बार गायब होती है। अक्सर होता है कि लाइट चली उसकी बाद बिद्युत मंडल का मैसेज आता है कि आपके क्षेत्र में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। लाइट क्यों काटी जा रही है यह कोई नहीं बताता
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Rajesh Shrivastava

•

Updated: 15 Mar 2020, 1:30 AM IST

पहले लाईट जाती है फिर आता है मैसेज

पहले लाईट जाती है फिर आता है मैसेज

ग्वालियर. दिक्कत के साथ खीझ तब और बढ़ती है जब लोग बिजली जाने की वजह पता लगाने के लिए विद्युत विभाग से संपर्क करते है तो टका जवाब मिलता है कि भोपाल कॉल सेंटर पर फोन लगाओ। लेकिन समस्या का समाधान और लाइट जाने की वजह का खुलासा फिर भी नहीं होता। सिकंदर कंपू निवासी निकिता सिंह कहती हैं कि लाइट ने तो परेशान कर दिया है। सुबह से रात तक लाइट कई बार गायब होती है। अक्सर होता है कि लाइट चली उसकी बाद बिद्युत मंडल का मैसेज आता है कि आपके क्षेत्र में बिजली सप्लाई बंद रहेगी।

लाइट क्यों काटी जा रही है यह कोई नहीं बताता। इन दिनों बच्चों के बोर्ड की परीक्षाएं भी हैं। ऐसे में बार बार लाइट के जाने से उनकी पढाई भी प्रभावित होती है। घर का काम भी रुकता है। बिजलीघर जाकर पता लगाओ तो वहां मौजूद कर्मचारी एक जवाब देते हैं बिजली के बिल पर भोपाल का टोल फ्री नंबर लिखा है। उस पर कंम्प्लेट करो। वह भी करो तो रटा जवाब मिलता है कि आपकी शिकायत दर्ज कर ली गई है जल्द ही समस्या का समाधान होगा। यह रोज की कहानी बन गई है। बिजली विभाग के लोग न तो रोज बिजली काटे जाने की वजह बताते हैं न उस समस्या को दूर करते हैं। सिकंदर कंपू निवासी संतोष का कहना है कि बिजली की इस लुकाछिपी की वजह से काम काज भी प्रभावित होता है। समझ में नहीं आता किससे शिकायत करें। कैसे समस्या दूर होगी। सुबह से रात 10 बजे तक बिजली का यही नाटक चलता है। गनीमत है कि रात में सप्लाई ठीक है वरना नींद भी खराब हो जाती।
मेंंटेनेंस के नाम पर कटौती
बिजली गुल होने से परेशान लोगों का कहना है कि बिजली विभाग इसे मेंटीनेंस करना बता कर पल्ला झाड लेता है। जबकि यह अघोषित लाइट कटौती है। अब गर्मी का मौसम आ गया है। ऐसे मेंं लाइट का इस तरह गायब होना परेशानी बढाएगा। पिछले साल भी कंपू फीडर में लोगों लाइट के इस रवैये से परेशान होना पडा था। हालात आक्रोश के भी बने थे। लोगों ने तंग आकर हंगामा किया था। बिजली विभाग के अधिकारियों को कई बार कह चुके हैं कि जो समस्या है उसका स्थाई समाधान करें। फिलहाल कोई सुनवाई नहीं है।

बड़ी खबरें

View All

ग्वालियर

मध्य प्रदेश न्यूज़