
AQI level
ग्वालियर। अंचल में बारिश होने से मौसम में आए बदलाव के बाद शहर में प्रदूषण कम हुआ है और हवा सुधरी है। इससे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआइ) सुधरकर 137 पर आ गया है। ऐसा पहली बार हुआ है जब दीपावली पर ग्वालियर का एक्यूआइ 137 पर है। तीन साल का रिकॉर्ड देखा जाए तो एक्यूआइ दीपावली पर हमेशा 300 के पार ही रहा है।
प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के समीर पोर्टल पर ग्वालियर का एक्यूआइ 137 और शहर के चारों सेंटर का एक्यूआइ 100 से 170 के बीच रहा है। जबकि एक दिन पूर्व ग्वालियर एक्यूआइ में प्रदेश में पहले स्थान पर था, जो अब चौथे स्थान पर है। एक्यूआइ का कम होना शहर के लिए अच्छा है। दिवाली के धुएं से व हवा के रुख से शहर के एक्यूआइ में अधिक बदलाव नजर नहीं आएगा।
प्रदेशभर में एक्यूआइ का स्तर
इंदौर- 272
उज्जैन- 172
भोपाल- 161
ग्वालियर- 137
रतलाम- 133
जबलपुर- 132
शहर में एक्यूआइ का स्तर
फूलबाग- 110
सिटी सेंटर -120
महाराज बाड़ा- 152
डीडी नगर- 166
शहर के लिए अच्छे संकेत हैं
बारिश होने व हवा की गति बढ़ने के साथ ही वायु प्रदूषण तत्वों का फैलाव होने से वायु गुणवत्ता में सुधार आया है। यही स्थिति रही और हवा की गति तेज रही इसलिए दीपावली पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआइ) में वृद्धि नहीं हुई।
बारिश से दबी सड़कों पर उड़ने वाली धूल : शुक्रवार की रात को जिलेभर में हुई बारिश से शहर की सड़कों व डिवाइडरों पर उड़ने वाली धूल पानी से दब गई। हवा में परिवर्तन होने से शहर में प्रदूषण का स्तर एकदम से घटकर नीचे आ गया है।
तीन वर्ष में त्योहार पर प्रदूषण का लेवल
● 04 नवंबर 2021 को एक्यूआइ का स्तर-270
● 24 अक्टूबर 2022 को एक्यूआइ का स्तर-315
● 11 नवंबर 2023 को एक्यूआइ का स्तर-137
Updated on:
13 Nov 2023 09:37 am
Published on:
13 Nov 2023 09:36 am
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
