21 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बड़ी खबर : दो बसें आमने-सामने भिड़ीं,पांच की मौत, 27 घायल,हर तरफ चीख पुकार

बड़ी खबर : दो बसें आमने-सामने भिड़ीं,पांच की मौत, 27 घायल,हर तरफ चीखपुकार
3 min read
Google source verification
road accident

बड़ी खबर : दो बसें आमने-सामने भिड़ीं,पांच की मौत, 27 घायल

ग्वालियर। भिंड-मिहोना-गोपालपुर स्टेट हाइवे पर जिला मुख्यालय से 45 किमी दूर मेहदा गांव के पास दो निजी यात्री बसों की आमने-सामने टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई। स्टेट हाइवे पर बसों की टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों के परखच्चे उड़ गए। घटना गुरुवार दोपहर की है। हादसे में करीब 27 लोग घायल हैं। कुछ गंभीर घायलों को इलाज के लिए ग्वालियर भेजा गया है।

यह भी पढ़ें : बड़ी खबर : पति-पत्नी को दी ऐसी मौत,बॉडी देख दंग रह गया हर कोई

दोनों यात्री बसों के पास परिवहन विभाग के परमिट और फिटनेस प्रमाणपत्र न होने से परिवहन विभाग द्वारा दोनों बस मालिकों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जा रही है।

यह भी पढ़ें : बड़ी खबर : एससी एसटी एक्ट में हाईकोर्ट ने दिया बड़ा फैसला,ये है पूरा मामला

मृतकों में रामश्याम ट्रैवल्स का चालक प्रदीप जाटव (45) निवासी रहावली थाना लहार, धर्मेन्द्र ट्रैवल्स का चालक अशोक जाटव (40) निवासी रूर थाना ऊमरी भिण्ड के अलावा यात्री प्रताप उर्फ राजू (52) निवासी गोपालपुरा जिला जालौन उप्र, आबिद खां (16) निवासी गोपालपुरा जिला जालौन उप्र व यात्री ज्ञान सिंह (45) निवासी पटौरा रौन शामिल हैं।

यह भी पढ़ें : प्रदेश की इस विधानसभा सीट से यह समाज लड़ेगा चुनाव,भाजपा-कांग्रेस में हडक़ंप

हर तफर चीखपुकार
बसों की आमने-सामने की भिड़ंत के बाद हर तरफ हाहाकार मची हुई थी। लोग अपने परिजनों व नाते रिशतेदारों को ढूंढने के लिए इधर उधर भाग रहे थे। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस के कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और तत्काल हर संभव इलाज किए जाने की बात कही।

यह भी पढ़ें : Breaking : भीषण सडक़ हादसे में सात की मौत,28 घायल,हर तरफ मची चीख पुकार

दोनों बसों पर न तो फिटनेस थी न ही परमिट
दुघर्टना के बाद पुलिस अधिकारियों द्वारा की गई पड़ताल में सामने आया है कि दोनों बसों के पास न तो रूट परमिट था और न ही फिटनेस प्रमाण-पत्र। दोनों बसें करीब 15 से 20 साल पुरानी है। धर्मेंद्र ट्रैवल्स की एक बस पर आरटीओ का पड़ा हुआ है जबकि दूसरी रामश्याम ट्रैवल्स बस पर आगे और पीछे की साईड में नंबर प्लेट तक नहीं हैं। बसों का जिला मुख्यालय से संचालन होने के बाद भी डग्गामार बसों पर कोई कार्यवाही न होना परिवहन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़े कर रहा है।

ढाई दर्जन से अधिक यात्री घायल
हादसे में ऋषि शिवहरे पुत्र रामौतार शिवहरे (15) लहार, महेश कुमार पुत्र रतो राम (28) पडोखर, बबीता पत्नी सुलेमान खां (48) निवासी मेहंदा, जयदेवी जाटव पत्नी रनकोर (30) निवासी मेहंदा, अजयसिंह भदौरिया पुत्र विशंभर सिंह (44) निवासी दुर्गानगर, छोटेलाल पुत्र गोदन धोवी (55) निवासी खेरा, जयकुशी पत्नी लालाराम (45) निवासी बखरी, कल्लो पत्नी आजाद खां (44) गोपालपुरा, रज्जनश्री पत्नी राकेश कुमार निवासी रामपुरा (42), मीना पत्नी सुरेश कुमार निवासी ईटो जालोन (45)

कैलाश पुत्र रामसेवक शुक्ला (50) निवासी महापुरा थाना लहार, विजयसिंह पुत्र नंदे बघेल (65) निवासी बहादुर पुरा, कलावती पत्नी बाबूसिंह (61) साल निवासी जालौन, ध्रुव सिंह पुत्र बाबू राम भास्कर सिरसा कला जालौन, आशिफखां पुत्र मकबूल अली निवासी बंगरा, मनोज पुत्र त्रिभुवनसिंह (49) निवासी जगनुपरा, अरूणा पत्नी रामसेवक दीक्षित (48) निवासी सेवानगर ग्वालियर, भोलावाई पत्नी मंगलप्रसाद (45) निवासी गुमानपुरा, यशवंत दोहरे पुत्र धनजू दोहरे (50) निवासी अमहा दबोह, रानी पत्नी नरेंद्र सिंह निवासी जलालपुरा,लल्लूराम पुत्र शिवपालसिंह (40) निवासी लिदौरा मिहोना, कलावती पत्नी बाबू राम चौहान निवासी रैढर, गुलशन जाटव पुत्र नरेंद्र (10) लालपुरा लहार, कमली पत्नी कुटी (65) निवासी पोखर हमीरपुर, जयकुमार पुत्र लालसाय (55) निवासी सोमता जालौन शामिल हैं।