
grasshopper group attack in gwalior district villages
@ ग्वालियर.
फसल,पेड़ और पौधों के पत्तों को चट कर जाने वाले खतरनाक टिड्डी दल का हमला शिवपुरी-दतिया जिले की सीमा से लगे अधिकतर गांवों में जारी रह सकता है। दो दिन से शुरू हुआ टिड्डियों का मूवमेंट घाटीगांव ब्लॉक के दौरार,पाटई, डंगोरा, डबरा ब्लॉक के नुन्हारी, भैंसनारी, सिमिरिया, झाडोली, देवरा, खेडीरायमल, सर्वा, समचोली, भितरवार ब्लॉक के ईटमा, भानगढ़, निवी में ट्ड्डिी दल देखा जा चुका है। शनिवार को भी दौरार, करही, पाटई, रही, श्यामपुर,जौरा,पलायछा,सहारन और सांखनी गांवों में कीड़ों का यह झुंड मंडराता रहा। इससे बचाव के लिए कृषि विभाग ने पंरपरागत ढोल, डीजे सहित अन्य तेज आवाज वाले यंत्रों का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। इसके साथ-साथ पटाखे चलाने के लिए भी कहा गया है।
किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के उपसंचालक डॉ. आनंद बड़ोनिया के अनुसार शुक्रवार और शनिवार को टिड्डी दल का मूवमेंट देखने को मिला है। इनसे बचाव के लिए परंपरागत सलाह के अलावा जिला, विकासखंड और ग्राम पंचायत लेबल पर दलों का गठन किया गया है। यह दल जरूरी संसाधन के अलावा कीटनाशक औषधियां, फ ायरब्रिगेड, ट्रेक्टर चलित स्प्रे पम्पों आदि की व्यवस्था के साथ सतर्क रहेंगे। जहां से भी टिड्डी दल के हमले की सूचना मिलेगी, वहां यह दल पहुंचेंगे।
ऐसे हो सकता है बचाव
इस दवा का करें प्रयोग
Published on:
25 May 2020, 10:08 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.