8 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ग्वालियर में एयरफोर्स कर्मचारी के दो बेटों के अपहरण की आशंका से परेशान रही पुलिस, रात को घर पहुंचे

Gwalior Missing Children- ग्वालियर शहर से लापता दो स्कूली बच्चे कुछ ही घंटों बाद मिल गए हैं, वे सोमवार रात को ही घर पहुंच गए थे...।
2 min read
Google source verification
Gwalior Two Children Missing

Gwalior Two Children Missing- ग्वालियर शहर के महाराजपुर थाना क्षेत्र के दोनों लापता बच्चे अपने घर पहुंच गए हैं। (Photo- yappe.in/enhance image chatgpt)

Gwalior Missing Children- ग्वालियर में एयरफोर्स अधिकारी के दो बेटों के गायब होने से हड़कंप मच गया था। यह बच्चे स्कूल के लिए निकले थे और घर वापस नहीं आए थे। सोमवार सुबह गायब हुए यह दोनों भाई शाम तक वापस लौट आए। दोनों बच्चों के गायब होने से दिनभर ग्वालियर की महाराजपुरा थाना पुलिस परेशान रही।

ग्वालियर शहर में सोमवार सुबह लापता हुए एयरफोर्स कर्मचारी के दो बेटे लापता हो गए थे। वे स्कूल तो गए, लेकिन वापस नहीं आए। बताया जाता है कि यह दोनों ही बच्चे लिफ्ट लेकर या किसी न किसी की मदद से स्कूल जाते थे और आते थे। इस दौरान लिफ्ट लेते लेते बच्चे कब शहर से दूर चले गए, उन्हें ही पता नहीं चला। वे घूमते घूमते काफी दूर निकल गए। वहां स्टेशन पर स्कूल ड्रैस और स्कूल बैग लिए बच्चों को जब पुलिस ने देखा और उनसे पूछताछ की तो वो भी हैरान रह गए। इसके बाद कछ ही घंटों में सोमवार रात तक दोनों बच्चे सकुशल अपने घर पहुंच गए। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। महाराजपुरा थाने के प्रभारी यशवंत गोयल ने इसकी पुष्टि की है।

यूपी पहुंच गए थे बच्चे

इससे पहले कुछ इलेक्ट्रानिक चैनल्स ने मंगलवार को बच्चों के अपहरण की खबर चलाई थी, इससे शहर में हड़कंप मच गया था। लेकिन, बच्चे सोमवार शाम को ही घर लौट आए थे।

पहले भी कई बार हुए अपहरण

ग्वालियर में पहले भी कई बार अपहरण की घटनाएं हो चुकी हैं। इसलिए भी शहर में हड़कंप की स्थिति है। हर कोई जानना चाहता है कि यह बच्चे कहां लापता हो गए। किसने और किस इरादे से इनका अपहरण किया होगा।

भितरवार से हुई थी बच्चियां गायब

दो माह पहले भितरवार में भी दो बच्चियां गायब हो गई थी। उस समय भी हड़कंप मच गया था। उनकी तलाश सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की गई थी।