23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Gwalior / दिग्विजय सिंह बोले- कभी जम्मू-कश्मीर बीजेपी के अध्यक्ष ने कहा था कि नहीं खत्म हो धारा-370

दिग्विजय सिंह बोले- कभी जम्मू-कश्मीर बीजेपी के अध्यक्ष ने कहा था कि नहीं खत्म हो धारा-370

ग्वालियर में दिग्विजय सिंह ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर के हालात बिगड़े हैं और बिगड़ेंगे भी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Muneshwar Kumar

•

Updated: 31 Aug 2019, 7:12 PM IST

15_3.jpg

ग्वालियर/ मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर से केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। पीसीसी चीफ को लेकर प्रदेश में हलचल तेज है, इस बीच दिग्विजय सिंह ग्वालियर के दौरे पर हैं। ग्वालियर ज्योतिरादित्य सिंधिया का गढ़ है। इस दौरान दिग्विजय सिंह ने अर्थव्यवस्था की खराब हालात पर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि सरकार की हालत ऐसी है कि रिजर्व बैंक से पैसा लेना पड़ा रहा है लेकिन मोदीजी को फिट इंडिया की चिंता है। फिट इंडिया की वजह से इंडिया फिट नहीं हो जाएगी।

दिग्विजय सिंह ने कहा कि कश्मीर में 370 को लेकर बहुत बात की जा रही है। ये कानून हिमाचल, नागालैंड और मिजोरम में है, यह केवल कश्मीर में नहीं था। जम्मू-कश्मीर में इसका विरोध बीजेपी के अध्यक्ष ने भी किया था कि हम बाहर के लोगों को नहीं आने देना चाहते हैं। यह देश विविधता में एकता का देश है।

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में तीन तरह के लोग थे। जिसमें से कुछ लोग चाहते थे पाकिस्तान के साथ शामिल हों, कुछ चाहते थे आजादी मिले और कुछ चाहते थे कि भारतीय संविधान के अंतर्गत प्रजातंत्र को मजबूत किया जाए। पहले दो तो पहले से ही हिंदुस्तान से नाराज थे। अब जो मेन स्ट्रीम पार्टी के लोग थे, उन्हें इनलोगों ने जेल में बंद कर दिया। आज एक महीने से लोग जेल में बंद हैं और कर्फ्यू लगा हुआ है।

कौन सपोर्ट करेगा वहां
दिग्विजय सिंह ने कहा कि ऐसे में वहां सरकार को कौन सपोर्ट करेगा। बीजेपी के लोग बोले थे कि हम नोटबंदी से आतंकवाद समाप्त कर देंगे लेकिन आतंकवाद बढ़ गया। अब कह रहे हैं कि 370 की वजह से आतंकवाद था। लेकिन 370 तो लगा हुआ है 1950 से। आतंकवाद तो कश्मीर में शुरू हुआ 1988-89 से। इनलोगों ने सिर्फ राजनैतिक कदम उठाया है। इससे कश्मीर के हालात बिगड़े हैं और बिगड़ेंगे भी। अब ईश्वर से हम यही प्रार्थना कर सकते हैं कि वहां शांति स्थापित हो। लोगों को मनाया जाए और उनको समझाया जाए। यही अब हमारा प्रयास होना चाहिए।