scriptGwalior East madhya pradesh constituency election 2023 candidates list election voting election result date winner runner up details | MP Election 2023 : ग्वालियर पूर्व विधानसभा से भाजपा की माया सिंह 1006 वोट से आगे | Patrika News

MP Election 2023 : ग्वालियर पूर्व विधानसभा से भाजपा की माया सिंह 1006 वोट से आगे

locationग्वालियरPublished: Dec 03, 2023 09:56:18 am

Submitted by:

Faiz Mubarak

ग्वालियर जिले की ग्वालियर पूर्व विधानसभा सीट क्रमांक- 16 पर शुक्रवार 17 नवंबर 2023 को संपन्न हुए थे, जिसके नतीजे रविवार को सामने आने लगे हैं। शुरुआती रुझान में भाजपा प्रत्याशी माया सिंह आगे चल रही हैं। इस सीट पर मतदान में 57.33 फीसदी फाइनल वोटिंग हुई है। यहां भाजपा ने माया सिंह को प्रत्याशी बनाया है तो वहीं कांग्रेस ने मौजूदा विधायक सतीश सिकरवार पर दोबारा भरोसा जताया है।

MP Election 2023
MP Election 2023 : ग्वालियर पूर्व विधानसभा से भाजपा की माया सिंह 1006 वोट से आगे

ग्वालियर संभाग के अंतर्गत आने वाले ग्वालियर जिले की सबसे बड़ी ग्वालियर पूर्व विधानसभा सीट को कभी भाजपा का सबसे मजबूत गढ़ माना जाता था, लेकिन 2018 के विधानसभा चुनाव से इस सीट पर कांग्रेस का परचम लहरा रहा है। हालांकि, रविवार को मतगणना के शुरुआती रुझान सामने आने लगे हैं। शुरुआती रुझान में भाजपा प्रत्याशी माया सिंह 1006 वोटों से आगे चल रही हैं।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.