30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ग्वालियर में वैक्सीन खत्म होने की कगार पर, इसलिए टीकाकरण सिर्फ 15 केंद्रों पर

टीकाकरण केंद्रों की संख्या घटाकर 54 कर दी गई जो बुधवार के मुकाबले आधी, शुक्रवार को 15 केंद्रों पर 3750 लोगों को वैक्सीन लगाने का टारगेट
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Nitin Tripathi

•

Updated: 11 Jun 2021, 1:37 AM IST

Patrika

ग्वालियर में वैक्सीन खत्म होने की कगार पर, इसलिए टीकाकरण सिर्फ 15 केंद्रों पर

ग्वालियर. कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण का बड़ा लक्ष्य तो तय कर लिया गया, लेकिन इसके मुकाबले वैक्सीन उपलब्ध नहीं हो पा रही है। नौबत यह आ गई कि टीकाकरण केंद्रों की संख्या घटाकर 54 कर दी गई जो बुधवार के मुकाबले आधी थी।
गुरुवार को टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग के पास केवल साढ़े 9 हजार डोज ही थे, इसलिए बुधवार के 106 केद्रों की बजाय गुरुवार को 54 केंद्र बनाए गए थे। इन केंद्रों पर 9026 लोगों को टीका लगाया गया। इसके बाद पांच सौ से कम डोज बचे थे। बता दें कि पिछले कई दिनों से वैक्सीन के लगभग हर दिन चार से पांच हजार डोज ही स्वास्थ्य विभाग को मिल रहे हैं।
गुरुवार को ग्वालियर आए वैक्सीन के 4 हजार डोज
स्वास्थ्य विभाग को गुरुवार की दोपहर बाद 4 हजार डोज मिले है। इससे अब शुक्रवार को टीकाकरण तो जारी रखा जा सकेगा, लेकिन टीकाकरण का दैनिक लक्ष्य घटाना पड़ा है। शुक्रवार के लिए 15 टीकाकरण केंद्र ही तय किए गए हैं।
वैक्सीन नहीं आई तो आएगी परेशानी
शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग ने अपने 15 सेंटरों पर 3750 लोगों को वैक्सीन लगाने का टारगेट रखा है। विभाग के पास लगभग 4 हजार के आसपास डोज रखे हुए है। वैक्सीन कम होने से शुक्रवार को सेंटरों की संख्या कम कर दी है। लेकिन शुक्रवार को जिला स्वास्थ्य विभाग को वैक्सीन उपलब्ध नहीं कराई गई तो शनिवार को टीकाकरण अभियान मुश्किल में पड़ सकता है।
बड़ी चुनौती...15 जून तक जोखिम वाले समूहों को लगाना है टीका
अनलॉक प्रक्रिया से पहले जिनमें संक्रमण की आशंका ज्यादा होती है ऐसे जोखिम वालेे समूहों का टीकाकरण 15 जून तक पूरा करना है। इसके साथ ही जनजागरुकता के लिए भी प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग प्रयास कर रहे हैं। इस तरह वैक्सीन की कमी से सभी का टीकाकरण बड़ी चुनौती हैै।
कम कर दिए केंद्र
वैक्सीन कम आने से सेंटरों की संख्या कम ही करना पड़ रही है। एक दो दिनों में वैक्सीन फिर आने की संभावना है।
डॉ. आरके गुप्ता, टीकाकरण अधिकारी