30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Low BP में अपनाएं यह घरेलु उपाय, मिलेगा आराम

लो-ब्लड प्रेशर शरीर में पल रही किसी गंभीर बीमारी जैसे हृदय रोग, तंत्रिका तंत्र की गड़बड़ी का संकेत हो सकता है।  
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

rishi jaiswal

•

Updated: 26 Jul 2016, 2:16 PM IST

feel fatigue and dizziness

feel fatigue and dizziness


(प्रतिकात्मक फोटो)
ग्वालियर। सुबह सो कर उठते समय यदि आपको चक्कर आते हैं या थकान सी रहती है और धुंधला दिखाई देता है, तो आपको जल्द से जल्द स्वयं को डॉक्टर को दिखाना चाहिए। ये लो ब्लड प्रेशर (निम्न रक्तचाप)या हाइपोटेंशन के लक्षण हो सकते हैं। कई बार हम इन लक्षणों को यह सोचकर नजरंदाज कर देते हैं कि शायद यह कम सोने या ढंग से नहीं सो पाने के कारण हो रहा होगा। वैसे तो लो-ब्लड प्रेशर अपने आपमें कोई बीमारी नहीं है, लेकिन यह शरीर में पल रही किसी गंभीर बीमारी जैसे हृदय रोग, तंत्रिका तंत्र की गड़बड़ी का संकेत हो सकता है, ऐसे में इसे नजरंदाज नहीं करना चाहिए।


जानकारों के अनुसार यदि हमारा ब्लड प्रेशर 120/80 मिमी पारा के सामान्य स्तर से गिर जाता है तो यह लो ब्लड प्रेशर है। यदि हमारा ब्लड प्रेशर सामान्य से कम होता है तो वह हाइपोटेंशन और सामान्य से ज्यादा होता है, तो हाइपरटेंशन की स्थिति निर्मित हो जाती है। ये दोनों ही शरीर के लिए हानिकारक हैं, ऐसे में हमारे अच्छे स्वास्थ्य के लिए ब्लड प्रेशर को सामान्य बनाए रखना बहुत जरूरी है।

लो ब्लड प्रेशर ये हैं के लक्षण

छाती में दर्द, सांस फूलना, अनियमित धड़कनें, तेज बुखार, गर्दन का अकड़ जाना, अगर ज्यादा लंबे समय तक लो ब्लड प्रेशर की समस्या हो तो उल्टी और डायरिया भी हो सकता है, बेहोशी, अत्यधिक थकान, कुछ समय के लिए धुंधला या कुछ दिखाई न देना भी इसके लक्षण हैं।


लो ब्लड प्रेशर के कारण
1. गर्भावस्था, हार्मोन असंतुलन जैसे कि थायरॉइड की सक्रियता कम हो जाना
2. डायबिटीज या लो ब्लड शुगर, दवाओं का प्रभाव, हृदय की असामान्य धड़कनें, हार्ट फेलियर, रक्त नलिकाओं का फैल जाना
3. स्ट्रोक, लीवर की बीमारियां
4. इसके अलावा कुछ अत्यावश्यक विटामिनों जैसे बी-12 और आयरन की कमी एनीमिया का कारण बन सकती है, जो लो ब्लड प्रेशर में बदल सकता है।


ये हैं बचाव के तरीके
1. जब लेटे हों तो सीधे उठकर खड़े न हों। पहले बैठें, कुछ सेकेंड रुकें, फिर उठकर खड़े हों।
2. कम से कम आठ गिलास पानी और तरल पदार्थ रोज पिएं।
3. खाने में नमक की मात्र बढ़ा दें।
4. अगर खाने के बाद ब्लड प्रेशर कम हो जाता है तो थोड़ी मात्र में खाएं। दिन में तीन बार अधिक मात्र में खाने की बजाए छह बार थोड़ी मात्र में खाएं। खाने के बाद थोड़ा आराम करें। भोजन में काबरेहाइड्रेट की मात्र कम कर दें।


इन बातों पर भी दें ध्यान
1. पोस्टुरल हाइपोटेंशन सुबह के समय ज्यादा होता है, क्योंकि रातभर में शरीर में सोडियम (नमक) की मात्र कम हो जाती है।
2. पोस्ट प्रनडियल हाइपोटेंशन खाने के बाद होता है। खाना खाने के बाद रक्त में ग्लूकोज की मात्र अचानक बढ़ जाती है। ऐसे लोग भोजन में काबरेहाइड्रेट का सेवन कम करें।
3. हाइपरवोलेमिया के कारण भी यह हो सकता है। इसमें तरल पदार्थो की कमी हो जाती है।
4. डायलिसिस कराने या डायबिटीज का उपचार कराने से भी यह समस्या हो सकती है।


जानकारों के मुताबिक कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ और ड्रिंक्स हैं जिनसे ब्लड प्रेशर तुरंत बढ़ता है? सबसे अच्छी बात तो ये है कि इन्हें आपको कहीं ढूंढने की जरुरत नहीं है, ये आपको आपके किचन में ही मिल जाएंगे।

लो ब्लड प्रेशर के इलाज में कारगर-
1. यदि आपको लगता है कि आपका ब्लड प्रेशर कम है और आपको कमजोरी महसूस हो रही हैं तो आधा कप स्ट्रॉंग कॉफी पिये। इससे ब्लड प्रेशर तुरंत बढ़ जाएगा।
2. लो ब्लड प्रेशर में चुकंदर का जूस खासा मददगार है। कहा जाता है कि दिन में दो गिलास चुकंदर का जूस पीने से ब्लड प्रेशर स्थिर रहता है।
3. दिन में एक बार मुलेठी के पाउडर की चाय पीने से भी ब्लड प्रेशर के लेवल को नियंत्रित करने में मदद मिलती है।
4. मिट्टी के बर्तन में 32 किशमिश भिगोएं। बर्तन को पानी से पूरा भर दें। सुबह खाली पेट उन्हें एक-एक कर चबाएं, उसके बाद पानी पी लें।
5. अगर आपको लगातार चक्कर आ रहे हों तो पानी ज्यादा पिएं।
6. एक कप शकरकंद का जूस दिन में दो बार पिएं। यह लो ब्लड प्रेशर का सबसे अच्छा घरेलू उपचार है।
7. तुलसी की 10-15 पत्तियों का रस निकाल लें और उसे एक चम्मच शहद के साथ खाली पेट खा लें।
8. सात बादाम को रातभर भिगोएं। उसका छिलका उतारकर पीस लें और दूध में थोड़ी देर उबाल लें। इसे गुनगुने रूप में पी लें।