
गृहमंत्री दौरा: 12.5 किलोमीटर दूरी में 5 हजार घर सीधे रूट पर, इन्हीं पर रहेगा बारीकी से फ़ोकस
ग्वालियर। 16 अक्टूबर को देश के ग्रहमंत्री अमित शाह ग्वालियर आएंगे। राजमाता विजयाराजे विमानतल के नए टर्मिनल का उद्घाटन करने के लिए आ रहे ग्रहमंत्री के कार्यक्रम को सुरक्षित तरीके से कराने के लिए प्रशासन और पुलिस तैयारियां कर रहे हैं। एयरपोर्ट से शिलान्यास स्थल और मेला मैदान स्थित मुख्य आयोजन स्थल के साथ ही जय विलास पैलेस तक के 12.5 किलोमीटर मार्ग को पूरी तरह से सुरक्षित करने के लिए अधिकारी बारीकी से फोकस कर रहे हैं। वीवीआईपी कारकेड के मार्ग में लगभग 5 हजार घर आएंगे। इसके अलावा आधा दर्जन लिंक रोड हैं। इन सभी पर प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों की नजर रहेगी। 10 अधिकारियों की ड्यूटी लगाकर पूरी जानकारियां इक_ी की जा रही हैं ताकि 15 अक्टूबर से पहले पूरा डेटा इक_ा हो जाए। रेसकोर्स रोड, मुरैना रोड और स्टेशन एवं बस स्टैंड से निकलने वाले सामान्य यातायात को निर्बाध तरीके से चलाने के लिए भी स्थानीय प्लान तैयार किया गया है।
यह सड़क रहेगी पहरे में
-एयरपोर्ट से मेला ग्राउंड तक 8.2 किलोमीटर
-मेला ग्राउंड से जय विलास पैलेस तक 5.5 किलोमीटर
-मेला ग्राउंड से सर्किट हाउस तक 2.5 किलोमीटर
-वापसी में जय विलास पैलेस से एयरपोर्ट तक 12.5 किलोमीटर मार्ग सुरक्षा घेरे मेंं रहेगा।
यह है प्रस्तावित वीआईपी रूट
-एयरपोर्ट तिराहे से गोला का मंदिर चौराहा, गोला का मंदिर चौराहे से सात नंबर चौराहा सर्किट हाउस तक वीवीआईपी रूट रहेगा।
-मेला मैदान स्थित कार्यक्रम स्थल तक लाने के लिए सांची दुग्ध संघ के बगल में से इंद्रमणि नगर तिराहे होकर मेला मैदान में प्रवेश कराने का प्लान है।
-सभा के बाद दुल्लपुर तिराहा, सूर्य नमस्कार तिराहा, आकाशवाणी भवन, तानसेन रोड, पड़ाव न्यू ब्रिज होकर मोतीमहल रोड से जय विलास तक का मार्ग वीआईपी रूट के रूप मेंं चिन्हित किया गया है।
Published on:
14 Oct 2022, 1:43 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.