3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रशिक्षु आईपीएस हरकत में आया तो कैसे मची खलबली

तीन थानों की पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर रेत ले जा रहे अवैध वाहन पकड़े
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Gaurav Sen

•

Updated: 22 Apr 2018, 4:52 PM IST

If the trainee IPS came into action then how could you bother?, new in hindi, mp news, dabra news

ग्वालियर (डबरा). देहात थाना के प्रशिक्षु आईपीएस अगम जैन के नेतृत्व में तीन थानों की पुलिस ने अवैध रेत परिवहन के खिलाफ अभियान छेड़ा, जिसमें पुलिस को अवैध रेत से भरे आठ डंपर पकडऩे में कामयाबी मिली। इनमें से दो डंपर शुक्रवार की रात को पकड़े गए जबकि छह डंपरों को शनिवार की सुबह पकड़ा गया।

सिंध नदी के लुहारी घाट से बड़ी मात्रा में अवैध रेत का उत्खनन किया जा रहा है। इस रेत को डंपरों व ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में भरकर छीमक व मकोड़ा के रास्ते रात को और तडक़े सुबह निकाला जाता है। इस तरह की जानकारी मिलने पर प्रशिक्षु आईपीएस जैन ने अवैधरेत परिवहन के खिलाफ कार्रवाई को अंजाम दिया। शुक्रवार की रात नौ बजे डबरा देहात थाना पुलिस, चीनोर व अंातरी थाने की पुलिस छीमक-मकोड़ा मार्ग पर फतेपुर के पास पहुंची और प्वाइंट लगाकर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान दो डंपर रेत से भरे निकले जिन्हें रोककर पुलिस ने जांच पड़ताल की और चालक से रेत से संबंधित कागजात मांगे जो चालक नहीं दिखा पाया इस पर पुलिस ने दो डंपरों को जब्त कर लिया। देर रात तक चेकिंग की कार्रवाई चलने के बाद बंद कर दी गई।

शनिवार की सुबह फिर तीनों थानों की पुलिस ने अभियान शुरू किया और वाहनों की चेकिंग की तो रेत से भरे छह डंपर पकड़े गए। पुलिस ने रात के दोनों और सुबह के छह डंपर कुल आठ डंपरों को हर डंपर में एक सिपाही बिठाकर डबरा देहात थाने पहुंचा दिया। पुलिस की कार्रवाई के रेत माफिया में हडक़ंप मच गया और कुछ डंपर तो रास्ते से ही लौट गए तो कुछ गांवों में घुस गए।

अवैध शराब जब्त
डबरा. गिजौर्रा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक दुकान से २१ क्वाटर देशी शराब जब्त की सूचना मिलने पर पुलिस ने रमेश पुत्र जंडेल सिंह को पकड़ा और उसके पास से २१ क्वाटर अवैध शराब जब्त की जिसकी कीमत २१५० रुपए है। पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।