
ग्वालियर।जेईई एडवांस (2018) में शामिल हो रहे छात्रों के लिए अच्छी खबर है। स्टूडेंट्स केलिए आईआईटी कानपुर ने कम्प्यूटर आधारित परीक्षा के लिए हेल्प वीडियो जारी किया है। स्टूडेंट्स WWW.JEEADV.AC.IN पर जाकर इस वीडियो को देख सकते हैं। साथ वीडियो को ऑनलाइन देखने के अलावा छात्र डाउनलोड भी कर सकते हैं।
20 मई को होगा जेईई एडवांस
जेईई एडवांस परीक्षा 20 मई 2018 को होनी है। इस बार यह परीक्षा आईआईटी कानपुर आयोजित करा रहा है। इस बार जेईई अडवांस के लिए अपियर होने वाले छात्रों की संख्या बढ़ाई गई है। पिछले साल जहां जेईई मेंस के टॉप 2 लाख 20 हजार छात्रों को जेईई अडवांस देने का मौका मिला था, वहीं इस बार 2 लाख 24 हजार छात्रों को मौका मिलेगा।
आवेदन की तारीख
गौरतलब है कि सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (सीबीएसई) ने जेईई मेंस की परीक्षा के लिए 1 दिसंबर 2017 से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए थे। इस परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 1 जनवरी 2018 तय की गई है। जेईई मेंस के लिए ऑफलाइन परीक्षा 8 अप्रैल, 2018 को होगी और ऑनलाइन परीक्षा 15 और 16 अप्रैल, 2018
को होगी।
आवेदन के लिए आधार कार्ड जरूरी
ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई) मेंस 2018 देने की तैयारी कर रहे हैं, वह इस बार आधार कार्ड के बिना ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पाएंगे। सीबीएसई ने प्राइमरी नोटिस जारी करते हुए यह जानकारी दी है कि जिन उम्मीदवारों के पास आधार कार्ड नहीं हैं, वह आवेदन नहीं कर पाएंगे। आवेदन करने के लिए आधार कार्ड नंबर देना जरूरी होगा।
ये है स्पेशल
देश के आईआईटी संस्थानों में पढ़कर इंजीनियर बनने का सपना देखने वाले छात्रों को जेईई की परीक्षाओं से गुजरना पड़ता है। ऐसे में ये परीक्षा बेहद कठिन मानी जाती है। छात्रों की सुविधा के लिए जेईई परीक्षा से रिलेटेड वो सभी जानकारियां हेल्प वीडियो में दी गई हैं, जो किसी भी छात्र के लिए बेहद जरूरी होती हैं। वीडियो में क्लास में घुसने से लेकर से परीक्षा में किन-किन बातों का ख्याल रखना चाहिए और किस प्रकार परीक्षा देनी चाहिए सभी बातों को विस्तार से समझाया गया है। ये वीडियो हिंदी और अंग्रेजी दोनों लैंग्वेज में उपलब्ध है।
Published on:
31 Dec 2017, 9:48 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.