24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Gwalior / Rain Alert : जम्मू-कश्मीर में आए नए पश्चिमी विक्षोभ का एमपी में असर, बारिश का अलर्ट जारी

Rain Alert : जम्मू-कश्मीर में आए नए पश्चिमी विक्षोभ का एमपी में असर, बारिश का अलर्ट जारी

पश्चिमी विक्षोभ के कारण राजस्थान में चक्रवातीय घेरा बन रहा है। राजस्थान का चक्रवातीय घेरा दिल्ली व ग्वालियर अंचल के बीच से होते हुए गुजरेगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Avantika Pandey

•

Updated: 10 Jan 2025, 8:24 AM IST

rain alert

rain alert

Rain Alert : जम्मू- कश्मीर में 10 जनवरी को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसका असर गुरुवार को शहर के मौसम पर दिखाई दिया। दिन में सर्द हवा थमसे अधिकतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो सामान्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। इससे दिन में सर्दी कम रही। वहीं न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस कम रहा। इससे रात में अधिक सर्दी रही।मौसम विभाग ने 11 से 12 जनवरी के बीच शहर में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है।

पश्चिमी विक्षोभ के गुजर जाने के बाद मकर संक्राति पर कड़ाके सर्दी हो सकती है। उत्तरीय हवा थम गई है और हवा में नमी भी कम है। इसकी वजह से शहर सहित अंचल में कोहरा नहीं छा रहा है, सुबह से धूप निकल रही है। गुरुवार को दोपहर 12 बजे के बाद धूप तेज होने से सर्दी से राहत रही।

इस कारण बदल रहा मौसम

पश्चिमी विक्षोभ के कारण राजस्थान में चक्रवातीय घेरा बन रहा है। राजस्थान का चक्रवातीय घेरा दिल्ली व ग्वालियर अंचल के बीच से होते हुए गुजरेगा। वहीं अरब सागर से आ रही नमी के कारण बादल व बारिश की संभावना है।

वायु मंडल में 250 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से जेट स्ट्रीम हवा चल रही है। बारिश के साथ कोहरा भी छाने की संभावना है।