
Indian Railway Penalties now Online: ट्रेन में बिना टिकट यात्रा करने वाले अब जेब में रुपए न होने का बहाना नहीं बना पाएंगे। यात्रियों को जुर्माना देना ही होगा। क्योंकि टीटीई ने ऑनलाइन जुर्माना लेना शुरू कर दिया है। बिना टिकट यात्रा करते पकड़े जाने पर अब यात्रियों से क्यूआर कोड स्कैन कर जुर्माने की राशि वसूली जाने लगी है। जुर्माना वसूलने के लिए रेलवे स्क्वॉड और टीटीई को दी गई एचएचटी (hand held terminal) मशीन को क्यूआर कोड़ से अपडेट कर दिया गया है। यह व्यवस्था आठ दिन से शुरू हो गई है।
अपडेट रेलवे ने टीटीई को हैण्ड हेल्ड टर्मिनल काफी समय पहले चैकिंग स्टाफ को दिए थे, लेकिन क्यूआर कोड अपडेट न होने के कारण भुगतान नहीं लिया जा रहा था। इस मशीन से सीट की जानकारी मिल रही थी, लेकिन भुगतान लेने का अधिकार नहीं था। अब 600 मशीन में क्यूआर कोड अपडेट होने से आसानी से ऑनलाइन भुगतान कराया जाने लगा है। इस तरह वसूलेंगे जुर्माना जिस टीटीई के हाथ में एचएचटी होगी, वह चैकिंग के दौरान यात्री से जुर्माना अथवा किसी भी तरह का भुगतान लेने के लिए मशीन में जानकारी दर्ज कर क्यूआर कोड जनरेट करेगा। यात्री उस क्यूआर कोड को अपने मोबाइल से स्कैन कर भुगतान करेगा। इससे लेनदेन में पारदर्शिता रहेगी और टिकट चैकिंग स्टाफ जबरन उगाही के आरोप से भी बचेगा।
डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए टीटीई क्यूआर कोड कराकर ऑनलाइन जुर्माना वसूल रहे हैं। अब जनरल टिकट पर स्लीपर में यात्रा करते पाए गए और अन्य मामलों में भी जेब में पैसा न होने पर यात्री डिजिटल भुगतान कर सकेंगे। इसी के तहत झांसी मंडल ने 600 हैण्ड हेल्ड टर्मिनल मशीन से डिजिटल भुगतान शुरू कर दिया है।
- मनोज कुमार सिंह, पीआरओ झांसी मंडल
Updated on:
03 Mar 2024 10:01 am
Published on:
03 Mar 2024 09:58 am
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
