4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस के इस MLA ने विधानसभा में वास्तुदोष को लेकर किया ऐसा खुलासा, सरकार को लेना पड़ा ये निर्णय

मध्यप्रदेश विधानसभा भवन वास्तु दोष से ग्रसित है। वास्तु शास्त्र के कारण ही विधानसभा का दक्षिण द्वार बंद कर दिया गया है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

monu sahu

•

Updated: 3 Dec 2017, 12:14 PM IST

vastu defect in assembly

kp singh

ग्वालियर। मध्यप्रदेश विधानसभा भवन वास्तु दोष से ग्रसित है। वास्तु शास्त्र के कारण ही विधानसभा का दक्षिण द्वार बंद कर दिया गया है तथा पूर्वी द्वार से ही प्रवेश प्रारंभ किया गया है। अभी तक 21 विधायक शांत हो चुके हैं। यह बात शनिवार को मीडिया से चर्चा करते हुए शनिवार को पिछोर रेस्ट हाउस पर विधायक केपी सिंह ने कही।

यह भी पढ़ें: MP में गिरते तापमान ने बढ़ाई लोगों की टेंशन,वैज्ञानिकों ने की यह भविष्यवाणी

कांग्रेस पिछोर विधायक केपी सिंह ने मध्यप्रदेश में आगामी चुनाव में कांग्रेस द्वारा सीएम पद का प्रत्याशी घोषित करने के सवाल पर कहा कि पार्टी हाईकमान का निर्णय जो होगा वह मान्य किया जाएगा। प्रत्याशी घोषित करने के लाभ भी हंै और हानि भी।

यह भी पढ़ें: एमपी के 19 गांव के लोगों ने एक साथ लिया शराब छोडऩे का संकल्प,इस वजह से हुए प्रभावित

वैसे कांग्रेस पार्टी में अभी तक सीएम के नाम की घोषणा नहीं की जाती है। उत्तर प्रदेश में भाजपा ने भी बिना सीएम का नाम घोषित किए बहुमत प्राप्त किया है।

यह भी पढ़ें UP की जीत से MP में चुनौतीपूर्ण होगा कोलारस उपचुनाव,यह है भाजपा-कांग्रेस की स्थिति

कोलारस विधायक राम सिंह यादव की मृत्यु के सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता अनर्गल बातें कर रहे हैं, जिनके कोई तथ्य नहीं हैं।

यह भी पढ़ें: MP patwari admit card : यहां एक क्लिक करें और निकाले पटवारी प्रवेश परीक्षा एडमिट कार्ड

उन्होंने कहा कि अब तक कई विधायकों की मौत किसी न किसी कारण के चलते हो चुकी है। जिससे विधानसभा में वस्तु दोष भी मना जा सकता है। इसके लिए जब विधायकों ने बात रखी तभी विधानसभा का दक्षिण द्वार बंद कर दिया गया है तथा पूर्वी द्वार से ही सभी का प्रवेश प्रारंभ किया गया। साथ ही उन्होंने कांग्रेस द्वारा सीएम पद का प्रत्याशी घोषित करने के सवाल पर कहा कि पार्टी हाईकमान का निर्णय जो होगा वह मान्य किया जाएगा।