मतदान केंद्रों पर गर्भवती महिला, बुजुर्ग व दिव्यांगों का भी ध्यान रखा जाएगा। मतदान केंद्रों पर मतदाता परेशान न हो, उसके लिए कलेक्टर रूचिका चौहान ने अधिकारियों की बैठक ली। इस बैठक में मतदान केंद्रों की तैयारी की समीक्षा की। लोकसभा के लिए 2 हजार 264 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान केंद्रों के लिए चिह्नित सभी भवनों में रैंप, पेयजल व शौचालय व मरम्मत सहित सभी काम जल्द से जल्द पूर्ण कराने के लिए कहा है। यदि समय-सीमा में यह काम नहीं कराए गए तो संबंधित विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। बिजली वितरण कंपनी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर मतदान केंद्र पर बिजली कनेक्शन देना सुनिश्चित करें।