5 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ujjain Mahakal: अब ट्रैफिक में नहीं फंसेंगे, स्टेशन से 7 मिनट में पहुंचेंगे महाकाल मंदिर

Ujjain Mahakal Good News for Devotees: उज्जैन महाकाल में भक्तों की सुविधा में लगातार इजाफा किया जा रहा है। अब नई सुविधा मिलेगी रोप वे की। जिससे स्टेशन से महाकाल मंदिर पहुंचने में केवल 7 मिनट का समय लगेगा...

2 min read
Google source verification
mahakal_ujjain_temple.jpg

Ujjain Mahakal Good News for Devotees: बाबा महाकाल के भक्तों के लिए शहर के पहले रोप-वे को स्वीकृति मिलने के साथ इसके कॉरिडोर को अधिसूचित कर नींव का पत्थर रख दिया है। परियोजना क्रियान्वयन के लिए राज्य शासन ने नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक मैनेजमेंट लिमिटेड को अधिकृत किया है।

उज्जैन रेलवे स्टेशन से महाकाल मंदिर तक बनाए जाने वाले रोप-वे कॉरिडोर में 13 टॉवर होंगे। इनकी ऊंचाई 13 मीटर से लेकर 54 मीटर तक होगी। तीन स्टेशन बनाए जाएंगे। अब स्टेशन और टॉवर के लिए स्थान चिह्नित होंगे। इसके बाद भूमि अधिग्रहण होगा। 188.95 करोड़ की स्वीकृति मिली$: रोप-वे निर्माण के लिए हाल ही में 188.95 करोड़ रुपए की स्वीकृत मिल चुकी है। रोप-वे के विकास, संचालन और रखरखाव के लिए हाईब्रिड एन्यूटी मोड के तहत 188.95 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी जा चुकी है।

- रोप-वे के तीन स्टेशन बनेंगे। पहला स्टेशन रेलवे स्टेशन माल गोदाम के नजदीक, दूसरा त्रिवेणी संग्रहालय क्षेत्र व तीसरा रुद्रसागर पैदल ब्रिज क्षेत्र के नजदीक बनेगा।

- तीनों स्टेशनों के बीच 1.72 मीटर लंबी रोप रहेगी, जिस पर ट्रॉली से यात्रियों को लाएंगे। रोप-वे पटरियों को क्रॉस नहीं करेगा।

- रोप को सहारा देने 13 टॉवर बनेंगे। सबकी ऊंचाई अलग होगी।

- पहला टॉवर स्टार्टिंग पाइंट से .028 किमी पर व आखिरी 1.72 किमी पर रहेगा। सबसे छोटा 8वां टॉवर 13 मीटर ऊंचा रहेगा। सबसे बड़ा चौथा टॉवर 54.280 मीटर ऊंचा होगा।

- एक टॉवर के निर्माण में 5 बाय 5 मीटर की जरूरत होगी। हर टॉवर के बीच औसत 300 मीटर का अंतर रहेगा। पहले टॉवर की ऊंचाई 14.2 मीटर वहीं आखिरी टॉवर की 19.80 मीटर रहेगी।

- रोप-वे भीड़ कम करने में मदद करेगा। श्रद्धालु महाकाल मंदिर तक जाने में ट्रैफिक, गलियों में जाम से बचेंगे। रोप-वे स्टेशन से मंदिर तक की यात्रा 7 मिनट में तय होगी।

रोप वे की स्वीकृति & रोप-वे के लिए स्वीकृति मिल चुकी है। भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई के लिए के लिए संबंधित एजेंसी से स्थल चिह्नित कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है।

- एलएन गर्ग, एसडीएम

ये भी पढ़ें : Cheeth in Kuno: चीतों को रास आ रहा एमपी, अब विदेशी से ज्यादा इंडियन चीते

ये भी पढ़ें : जस्टिस फ़ॉर प्रबल मूवमेंट के बाद विदेश से घर आया शव, 3 महीने बाद योगा थेरेपिस्ट का अंतिम संस्कार