22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बड़ी खबर : एमपी के इस शहर में आज हाई अलर्ट,चप्पे-चप्पे पर तैनात है पुलिस

बड़ी खबर : एमपी के इस शहर में आज हाई अलर्ट,चप्पे-चप्पे पर तैनात है पुलिस
2 min read
Google source verification
cm shivraj singh  chauhan

एमपी के इस शहर में आज हाईअलर्ट,चप्प्पे-चप्पे पर तैनात है पुलिस

ग्वालियर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को 8 घंटे शहर में रोड शो करेंगे। उनकी सुरक्षा में 800 से ज्यादा जवान तैनात रहेंगे। इस दौरान शहर में कई जगह ट्रैफिक रोका और डायवर्ट किया जाएगा। सीएम दोपहर 1 बजे भोपाल से ग्वालियर के लिए रवाना होंगे और 1.50 बजे ग्वालियर आएंगे। रोड शो दोपहर २:१५ बजे तिकोनिया मुरार से शुरू होगा। वहीं मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर ग्वालियर को हाईअलर्ट में रखा गया है। साथ ही शहर के हर चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती की गई है।

यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री जन आशीर्वाद यात्रा :शहर के लोगों का दर्द भी सुन लीजिए मुख्यमंत्री जी,ये हैं अहम सवाल

सडक़ से छत तक सुरक्षा
एसपी नवनीत भसीन के मुताबिक रोड शो के दौरान सुरक्षा कड़ी की गई है। सीएम के काफिले के साथ पुलिसकर्मियों की रस्सा टीम चलेगी। रिंग राउंड में फोर्स रहेगा, बिल्डिंग से भी नजर रखी जाएगी।

यह भी पढ़ें : MP में यहां चार लाख देकर चल रहा है पैसा कमाने का खेल,हर कोई आता है यहां

जाम की आशंका
रोड शो के दौरान शहर के कई रास्तों पर यातायात जाम होने की आशंका है। पुलिस भी मान रही है कि शाम के वक्त रोड शो लश्कर इलाके से गुजरेगा, यहां ट्रैफिक का दबाव रहता है, ऐसे में यातायात रोकने पर सडक़ों पर जाम की स्थिति बन सकती है।

यह भी पढ़ें : बड़ी खबर : बहनों के सामने निकला मासूम का दम,हर आंख में थे आंसू

यहां रुकेगा ट्रैफिक
मुरार में रोड शो के दौरान- तिकोनिया, बारादरी, सदर बाजार
नदी पार टाल से थाटीपुर चौराहे तक- साठ फुटा रोड, कुम्हरपुरा, दपर्ण कॉलोनी, सुरेश नगर, मयूर मार्केट के रास्ते पर ट्रैफिक बंद रहेगा।
गांधी रोड से पड़ाव पुल- गोविंदपुरी, आकाशवाणी तिराहा, सिटी सेंटर, रूपसिंह स्टेडियम पर ट्रैफिक रुकेगा।
लक्ष्मणपुरा से हजीरा चौराहा- लोको, रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म चार से आने वाले वाहन, रेलवे कॉलोनी, आरपी कॉलोनी तानसेन नगर, कांच मिल से आने वाले वाहन थमेंगे।


हजीरा से किला गेट— चार शहर का नाका, बिरलानगर से हजीरा आने वाले वाहन काफिला निकलने तक हजीरा चौराहे से पहले रोके जाएंगे।
फूलबाग रूट पर- नूरगंज, खेड़ापति कॉलोनी, प्रेमनगर, मरीमाता महलगांव रेलवे फाटक सहित कॉलोनियों और मोहल्लों से मेन रोड पर आने वाले वाहन रोके जाएंगे।


फूलबाग से इंदरगंज चौराहा- मोती तबेला, नदी गेट, इंदरगंज चौराहे पर अचलेश्वर, आने वाला ट्रैफिक रुकेगा।
सराफा से शिंदे की छावनी- पारख जी का बाड़ा, गश्त का ताजिया, राममंदिर चौराहा, फालका बाजार से भैंसमंडी के रास्ते, छप्परवाला पुल पर ट्रैफिक रुकेगा।