21 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वोट डालने से पहले महिला मतदाता को गुजरना होगा इस परीक्षा से,ये है नया नियम

वोट डालने से पहले महिला मतदाता को गुजरना होगा इस परीक्षा से,ये है नया नियम
2 min read
Google source verification
madhyapradesh election

election

ग्वालियर। चुनावी मैदान में उतरने वाले उम्मीदवार अपनी जीत के लिए कई तरह के दांवपेंच लगाते हैं। अब तक कई जगह पर्दानसीनों की आड़ में वोट डालने की भी चाल चली जाती रही है। चुनाव आयोग ने इन स्थितियों से सबक लेते हुए अल्पसंख्यक मतदाताओं की अधिक तादाद वाले मतदान केन्द्रों को चिह्नित करवा लिया है। इसके तहत श्योपुर विधानसभा क्षेत्र में जहां 38 मतदान केन्द्रों को चिह्नित किया है।

यह भी पढ़ें : Breaking : भीषण सडक़ हादसे में सात की मौत,28 घायल,हर तरफ मची चीख पुकार

वहीं विजयपुर विधानसभा क्षेत्र में चार मतदान केन्द्र रहेंगे। बताया गया है कि इन चिह्नित मतदान केन्द्रों पर एक-एक महिला कर्मचारी की आवश्यक रूप से तैनाती की जाएगी। एडीएम राजेन्द्र राय ने बताया कि मतदान केन्द्र में तैनात रहने वाली महिला कर्मचारी नकाब में आने वाली महिलाओं की उनके परिचय पत्र के आधार पर पहचान करेंगी, तभी इनको वोट डालने की इजाजत मिलेगी।

यह भी पढ़ें : बड़ी खबर : एससी एसटी एक्ट में हाईकोर्ट ने दिया बड़ा फैसला,ये है पूरा मामला

श्योपुर में ये पर्दानसीन मतदान केन्द्र
श्योपुर में जो मतदान केन्द्र चिह्नित किए गए हैं, उनमें नवीन कन्या प्राथमिक शाला भवन में ढोढर, हाईस्कूल भवन ढोढर, नवीन प्राथमिक शला भवन बगडुआ, माध्यमिक शाला भवन सोंईकलां, प्राथमिक शाला भवन सोंईकलां, पंचायत भवन ज्वालापुर, प्रा.शाला भवन दांतरदाखुर्द, प्रा. शाला भवन हीरामन का सहराना बगवाज, प्रा.शाला भवन कनापुर पूर्वी भाग, प्रा. शाला भवन उर्दू कनापुर, प्रा. शाला भवन बगवाड़ा, मा. शाला भवन जैदा, प्रा. शाला भवन पश्चिमी भाग किला श्योपुर, प्रा. शाला भवन पूर्वी भाग किला श्योपुर, सैफिया बोहरा स्कूल श्योपुर, सैफिया बोहरा स्कूल पश्चिमी भाग श्योपुर, प्रा. कन्या शाला पूर्वी भाग किला रोड श्योपुर, जैन धर्मशाला का बरामदा श्योपुर

यह भी पढ़ें : प्रदेश की इस विधानसभा सीट से यह समाज लड़ेगा चुनाव,भाजपा-कांग्रेस में हडक़ंप

नगर पालिका भवन श्योपुर, नगर पालिका भवन उत्तरी भाग श्योपुर, जिला पशु चिकित्सालय भवन बालापुरा श्योपुर, उप संचालक पशु पालन भवन बालापुरा श्योपुर, डीएफओ कार्यालय पश्चिमी भाग श्योपुर, डीएफओ कार्यालय उत्तरी भाग श्योपुर, प्रा. शाला भवन क्रेशर मशीन के पास श्योपुर, प्राशाला भवन सलापुरा, आदिवासी छात्रा उमावि श्योपुर, आदिवासी छात्रावास उमावि पश्चिमी भाग श्योपुर

यह भी पढ़ें : बड़ी खबर : पति-पत्नी को दी ऐसी मौत,बॉडी देख दंग रह गया हर कोई

आंगनबाड़ी भवन वार्ड २२ चतरदास के टीले के पास श्योपुर, आंगनबाड़ी भवन वार्ड क्रमांक २२ ए चतरदास के टीले के पास श्योपुर, अग्रवाल पंचायती नोहरा उत्तरी भाग श्योपुर, अग्रवाल पंचायती नोहरा दक्षिणी भाग श्योपुर, गुर्जर गौड़ धर्मशाला पश्चिमी भाग किला रोड श्योपुर, नवीन माध्यमिक शाला भवन पूर्वी भाग पांडोला, हरिजन छात्रावास रतोदन रोड बड़ौदा, नगर पंचायत भवन बड़ौदा, पंचायत भवन पूर्वी भाग कुहांजापुर, प्रा शाला भवन बागल्दा शामिल है।

विजयपुर में ये पर्दानसीन मतदान केन्द्र
विजयपुर में जो मतदान केन्द्र चिह्नित किए गए हैं, उनमें माध्यमिक शाला भवन उत्तरी भाग इकलौद, माध्यमिक शाला भवन दक्षिणी भाग इकलौद, माध्यमिक शाला भवन किले के अंदर विजयपुर, माध्यमिक विद्यालय क्रमांक एक विजयपुर शामिल है।