6 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘मैं प्रोफेसर हूं’, ग्वालियर एयरफोर्स स्टेशन के गेट पर बम फेंकने वाला पकड़ाया

Gwalior Air Force Station : हाई सिक्योरिटी जोन में पेट्रोल बम लेकर पहुंचने से सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल। कोर्ट के आदेश पर मानसिक आरोग्यशाला भेजा गया आरोपी, खुद को बता रहा था 'प्रोफेसर'।
2 min read
Google source verification
Gwalior Air Force Station

Gwalior Air Force Station (ग्वालियर एयरफोर्स स्टेशन की सुरक्षा पर सवाल Photo Source- AI)

Gwalior News :मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर के महाराजपुरा इलाके में स्थित एयरफोर्स स्टेशन के मुख्य द्वार पर मंगलवार रात एक युवक ने दो पेट्रोल बम फेंककर सनसनी फैला दी। धमाके के साथ पेट्रोल से भरी बोतलें फूटने से गेट के पास आग लग गई, जिससे कुछ देर के लिए एयरफोर्स स्टेशन परिसर में हड़कंप मच गया। मौके पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। बुधवार को पुलिस और खुफिया एजेंसियों ने उससे पूछताछ की।

जांच में सामने आया कि, आरोपी मानसिक रूप से अस्वस्थ है। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश कर मानसिक आरोग्यशाला भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी धनापुर, वाराणसी का रहने वाला है। पूछताछ में उसने बताया कि वह दो दिन पहले ट्रेन से ग्वालियर आया था। शहर में भटकने के बाद उसने स्टेशन के पास एक होटल में कमरा लिया। अगले दिन पेट्रोल पंप से पेट्रोल खरीदकर दो बीयर की बोतलों में भरा और एयरफोर्स स्टेशन के मुख्य द्वार के पास पहुंचकर उन्हें फेंक दिया।

पहले बोला- मैं प्रोफेसर हूं

पूछताछ के दौरान आरोपी फर्राटेदार अंग्रेजी बोलते हुए खुद को आंध्रप्रदेश के एक निजी कॉलेज में सहायक प्रोफेसर बताता रहा। उसने दावा किया कि वह छुट्टी पर ग्वालियर आया है और यहां रहने वाले एक परिचित की वजह से मानसिक तनाव में था। उसने अपनी परेशानी को एयरफोर्स स्टेशन से जोड़ते हुए घटना करने की बात कही। हालांकि पुलिस ने जब उसकी जानकारी का सत्यापन किया तो पता चला कि वह मानसिक रोगी है और परिवार भी उसे छोड़ चुका है।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

हालांकि आरोपी मानसिक रूप से अस्वस्थ निकला, लेकिन इस घटना ने एयरफोर्स स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एयरफोर्स स्टेशन और उसके आसपास का क्षेत्र हाई सिक्योरिटी जोन माना जाता है। इसके बावजूद आरोपी पेट्रोल से भरी बोतलें लेकर मुख्य द्वार तक पहुंच गया। गौरतलब है कि एयरफोर्स गेट से कुछ ही दूरी पर महाराजपुरा थाना भी स्थित है, फिर भी उसे रास्ते में किसी ने नहीं रोका।

मानिसक आरोग्यशाला भेजा

घटना को लेकर एएसपी ग्वालियर डॉ. शिवेष सिंह बघेल का कहना है कि, मानसिक रोगी ने हरकत की थी, उसे पकड़ा गया है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। परिवार ने भी उसे बेदखल कर दिया है। इस आधार पर उसे कोर्ट में पेश कर मानसिक आरोग्यशाला में भर्ती कराया गया है।