30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सोयाबीन की बंपर आवक से मंडी फुल, ट्रॉलियों के प्रवेश की नई व्यवस्था लागू

रोजाना सीजन में आती है ४०० से ५०० ट्रॉलियां, पहले दिन ही व्यवस्था गड़बड़ाई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

rishi jaiswal

•

Updated: 1 Nov 2022, 1:34 AM IST

सोयाबीन की बंपर आवक से मंडी फुल, ट्रॉलियों के प्रवेश की नई व्यवस्था लागू

सोयाबीन की बंपर आवक से मंडी फुल, ट्रॉलियों के प्रवेश की नई व्यवस्था लागू

धार. कृषि उपज मंडी में आवक बढ़ गई है। सोयाबीन का बंपर उत्पादन होने से त्योहार और बोवनी से फुर्सत हो रहे किसान अब मंडी का रूख कर रहे हैं। मंडी की क्षमता अनुरूप वाहनों की आवाजाही होने लगी है। इस कारण सोमवार को मंडी परिसर पीले सोने से भरी ट्रॉलियों से पट गया। सोमवार को मंडी में १४ हजार बोरी अनाज की आवक दर्ज की गई। इसमें से १३ हजार बोरी सिर्फ सोयाबीन रिकार्ड की गई है। हालांकि यह सिर्फ शुरूआत है। आने वाले दिनों में आवक ओर अधिक बढ़ेगी।

कृषि उपज मंडी में ३५० से ४०० ट्रॉलियों की नीलामी की व्यवस्था है। जबकि वाहनों की आवक अधिक रहती है। मंडी रविवार को ही फुल हो गई। इस कारण सोमवार को मंडी गेट से छत्री तिराहे तक करीब ८० ट्रैक्टर कई घंटे कतार में खड़े रहे। इस कारण सुबह 11 बजे तक मंडी रोड पर ट्रैफिक व्यवस्था गड़बड़ाई हुई थी। आवक बढऩे से दोनों तरफ कतार लग गई थी। इस बीच अतिक्रमण और अन्य वाहनों के लोड के कारण परेशानी बढ़ गई थी। खाद-बीज दुकानों पर भी ट्रकों की आवाजाही के कारण दिक्कतें रहती है।

मंडी के अंदर सुरक्षाकर्मियों की कमी
मंडी रोड पर ट्रॉलियों के प्रवेश पर रोक से काफी हद तक ट्रैफिक जाम की परेशानी खत्म हो जाती है। लेकिन मंडी के अंदर की परेशानी बरकरार रहती है। सुरक्षाकर्मियों की कमी के कारण तौल के लिए हर तरफ से कांटे पर ट्रैक्टर आ जाते है। इस कारण मुख्य गेट पर ही जाम लग जाता है। ऐसे में किसान आपस में भी भिड़ लेते हैं, जिससे विवाद की स्थिति बनती है। गत वर्ष भी व्यवस्था संभालने के लिए डीआरपी लाइन से पुलिस जवानों की तैनाती की गई थी।

आज से लागू होगी नई व्यवस्था
इधर मंडी प्रशासन ने इस परेशानी से बचने के लिए 1 नवंबर से नई व्यवस्था लागू की है। मंडी प्रशासक व एसडीएम दिपाश्री गुप्ता ने मंडी सचिव आरएस वसुनिया और ट्रैफिक निरीक्षक रोहित निक्कम के साथ व्यवस्था बनाने के लिए समीक्षा की। साथ ही वन-वे और वाहनों के प्रवेश के लिए नई व्यवस्था लागू कर दी है।

प्रवेश
१ कृषि उपज मंडी में आने वाली ट्रालियों को झिरनिया वाले गेट से प्रवेश मिलेगा। तिरला और छत्री तरफ से आने वाले वाहन को नित्यानंद आश्रम के सामने से अंतिम चौराहे से कतारबद्ध करने की व्यवस्था रहेगी।
२ अंतिम चौराहे से ट्रॉली कतार में झिरनिया गेट तक पहुंचेगी और वहां से ट्रालियों को मंडी के भीतर शाम ६ बजे प्रवेश देने का सिलसिला शुरू होगा, जो मंडी परिसर पूरी तरह भरने तक चलेगा।
निकासी
१ इसी तरह उपज बेचने के बाद खाली ट्रॉलियों को बाहर जाने के लिए मुख्य प्रवेश द्वार पर व्यवस्था रहेगी। इस मुख्य प्रवेश द्वार से ही उपज से लोड ट्रक भी आवाजाही करेंगे।