प्रदेश के 313 बाल शिक्षा केन्द्रों का शुभारंभ करते हुए इमरती देवी ने कहा, पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और सीएम कमलनाथ ने उन पर जो विश्वास किया है उसी के अनुरूप प्रदेश से कुपोषण को समाप्त करना है। उन्होंने कहा कि आप सभी को इसके लिए अच्छा काम करना है। उन्होंने कहा,बच्चों का खाना न बेचें, इससे कोई पैसे वाला नहीं बन सकता। ये गरीब परिवार के बच्चे हैं, इसका ख्याल रखें। ईश्वर सभी को देता है, मुझे एक लाख रुपए तनख्वाह मिलती है।