6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तीन बच्चों की मां ने प्यार की खातिर पति को छोड़ा, मोहब्बत में मिला बड़ा धोखा

कई साल तक लिव इन में रखकर प्रेमी ने बनाए शारीरिक संबंध..अब शादी से मुकरा...

2 min read
Google source verification
gwalior.jpg

ग्वालियर. जिस प्यार की खातिर तीन बच्चों की मां ने अपने पति को छोड़ा वो प्यार नहीं बल्कि धोखा था। प्रेमी ने महिला को अपने साथ सालों तक लिव इन में रखा और अब दूसरी लड़की से शादी कर ली। प्रेमी की दगाबाजी का शिकार होने के बाद अब महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। महिला का ये भी आरोप है कि जब उसे सच्चाई का पता चला तो प्रेमी ने उसे मिलने बुलाया और रेप कर वीडियो बना लिया। अब प्रेमी वीडियो वायरल कर बदनाम करने की धमकी दे रहा है।

प्यार की खातिर छोड़ा परिवार
जानकारी के मुताबिक 40 वर्षीय महिला अंजली (परिवर्तित नाम) मूल रूप से शिवपुरी जिले की रहने वाली है। महिला के तीन बच्चे हैं जिनमें दो बेटियां व एक बेटा है। 18 साल पहले शिवपुरी के ही नरवर में रहने वाले जीतू प्रजापति नाम के युवक के साथ उसकी दोस्ती हुई थी। जो जल्द ही प्यार में बदल गई, प्रेमी जीतू ने महिला को शादी करने का झांसा दिया और कई बार शासीरिक संबंध बनाए। जीतू ने अंजली को भरोसा दिलाया कि वो उससे शादी करेगा और बच्चों को भी पिता की तरह प्यार करेगा। इस कारण अंजली उसकी बातों में आ गई और पति का घर छोड़कर प्रेमी जीतू के साथ लिव इन में रहने लगी।

यह भी पढ़ें- बर्दाश्त नहीं कर पाई पति की मौत का सदमा, दो बच्चों को छोड़ मां ने लगाई फांसी


कई साल तक किया शोषण, अब शादी से मुकरा
अंजली (परिवर्तित नाम) ने बताया कि कई साल तक वो जीतू के साथ लिव इन में रही इस दौरान कई बार जीतू ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बीते दिनों जब उसने जीतू पर शादी के लिए दबाव बनाया तो उसने शादी करने से इंकार कर दिया। इसी दौरान अजली को पता चला कि जीतू ने किसी और से शादी कर ली है। जब इस बारे में अंजली ने जीतू से बात की तो उसने बात करने के बहाने उसे बुलाया और फिर जबरदस्ती संबंध बनाए। अंजली का आरोप है कि इस दौरान जीतू ने उसका वीडियो भी बनाया जिसे वायरल कर वो बदनाम करने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जल्द आरोपी को गिरफ्तार करने की बात कही है।

यह भी पढ़ें- न्यूड फोटो भेजकर लड़की को मिलने बुलाता था लड़का