24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा ने दक्षिण से नारायण सिंह को पांचवी बार मैदान में उतारा, पूर्व में सतीश के खिलाफ माया

जिले की छह विधानसभा में उम्मीदवार घोषित... कांग्रेस विधायकों के खिलाफ पूर्व मंत्रियों को उतारा

2 min read
Google source verification
congress_in_mp_election.jpg

भाजपा ने लंबी जद्दोजहद के बाद ग्वालियर पूर्व व ग्वालियर दक्षिण के उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। ग्वालियर दक्षिण से नारायण सिंह कुशवाह को पांचवी बार मैदान में उतारा है, जबकि माया सिंह ग्वालियर पूर्व से दूसरी बार चुनाव लड़ेंगी। 2018 में माया सिंह का टिकट काटकर भाजपा ने सतीश सिकरवार को मैदान में उतारा था। लेकिन अब सतीश सिकरवार कांग्रेस पार्टी से मैदान में हैं। कभी भाजपा में साथ रहे सतीश सिकरवार से अब सिंधिया परिवार में मामी का दर्जा रखने वालीं माया सिंह का मुकाबला है।

ग्वालियर पूर्व के टिकट की घोषणा होने के बाद जयसिंह कुशवाह ने भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य व मुरैना प्रभारी के पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का आरोप लगाया है। पूर्व विधायक व भाजपा नेता मुन्नालाल गोयल का टिकट कटने के बाद उनके समर्थकों ने बारादरी चौराहे पर चक्का जाम कर दिया। ग्वालियर पूर्व का टिकट बदलने की मांग की। इधर अनूप मिश्रा को ग्वालियर पूर्व व दक्षिण से टिकट मिलने की आस में बैठे समर्थकों में भी नाराजगी रही।

दावेदारों ने खोला मोर्चा, सीधे विरोध भी

कांग्रेस में ग्वालियर ग्रामीण व ग्वालियर विधानसभा में विरोध देखने को मिला। ग्वालियर विधानसभा में टिकट मांग रहे पांच दावेदारों ने सीधा विरोध किया। सुनील शर्मा के लिए काम नहीं करने की बात कही। वहीं ग्वालियर ग्रामीण में साहब सिंह गुर्जर को टिकट के बाद केदार कंसाना ने इस्तीफा देते हुए उपेक्षा का आरोप लगाया।

● ग्वालियर पूर्व में कांग्रेस से भाजपा में आए पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल का टिकट कट गया। ग्वालियर पूर्व से भाजपा उम्मीदवार का ऐलान होने के बाद मुन्नालाल के समर्थकों ने बारादरी चौराहे पर चक्का जाम करते हुए टिकट बदलने की मांग की।

● भाजपा में ग्वालियर दक्षिण व ग्वालियर पूर्व पर ज्यादा जद्दोजहद थी। ग्वालियर दक्षिण पर नारायण सिंह पहले दिन से दावेदारी कर रहे थे। बीच-बीच में पार्टी छोड़ने की खबरें भी आई थीं। अंत में उन्हें टिकट मिल गया।

● भितरवार विधानसभा में भाजपा में दावेदारों की संख्या अधिक थी, पार्टी का टिकट घोषित होने के बाद दावेदारों ने विरोध शुरू कर दिया। यहां पर भाजपा नेताओं को मनाने में लगे हैं।

यह है स्थिति आमने-सामने

विधानसभा -कांग्रेस -भाजपा

ग्वालियर -सुनील शर्मा -ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर

ग्वालियर पूर्व - विधायक सतीश सिकरवार - पूर्व मंत्री माया सिंह

ग्वालियर दक्षिण- विधायक प्रवीण पाठक -पूर्व मंत्री नारायण सिंह कुशवाह

डबरा विधायक - सुरेश राजे - पूर्व मंत्री इमरती देवी

भितरवार विधायक - लाखनसिंह यादव - मोहन सिंह राठौर

ग्वालियर ग्रामीण - साहबसिंह गुर्जर - राज्यमंत्री भारत सिंह कुशवाह

ये भी पढ़ें :MP Assembly Elections 2023 : चुनावों से पहले कांग्रेस में रूठने का सिलसिला जारी, अब इस नेता ने छोड़ा हाथ, नई पारी की शुरुआत

ये भी पढ़ें : MP Assembly Elections 2023: चिल्लर गिनते रह गए ये नेताजी निकल गया नामांकन का समय, तो इन मंत्रियों ने भी करवाया नॉमिनेशन