कलेक्टर की जनसुनवाई में टोकन नंबर 154 लेकर पहुंचे मजदूर का नाम राजेन्द्र कुमार है जो कि ग्वालियर के गोल पहाड़िया का रहने वाला है। उसने बताया कि वो पहले शराब पीता था इस तरह से वो भूतपूर्व शराबी है। उसने एसडीएम विनोद सिंह को आवेदन दिया जिसमें लिखा था कि प्रदेश में कामगार मजदूर को आधार कार्ड के जरिए शराब दी जानी चाहिए। अगर ये नियम लागू कर दिया जाए तो मजदूर के घरवालों की परेशानी काफी हद तक खत्म हो जाएगी और उनके लिए हर दिन दिवाली और ईद होगी।