9 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी में कल से फिर सताएगी गर्मी, मानसून अभी दूर

MP Weather: 6 जून से फिर बढ़ेगा तापमान, एमपी में भोपाल समेत कई शहरों में गर्मी और उमस से परेशान होंगे लोग, मानसून अभी 8-10 दिन दूर, 12 जून तक ऐसा ही रहेगा मौसम...

2 min read
Google source verification
MP Weather

MP Weather (फोटो सोर्स: पत्रिका/सोशल मीडिया)

MP Weather: चक्रवातीय घेरे, पश्चिमी विक्षोभ और प्रीमानसून के प्रभाव से मध्य प्रदेश में आंधी-बारिश का दौर था, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली हुई थी। लेकिन अब मौसम विभाग ने एक बार फिर से गर्मी का दौर चलने का पूर्वानुमान जताया है। मौसम विभाग का कहना है कि 6 जून से मौसम एक बार फिर बदलेगा, अब राजस्थान से आने वाली गर्म हवाएं प्रदेशवासियों को फिर से सताएंगी। जबकि मानसून अभी 8 दिन दूर है।

अरब सागर-बंगाल की खाड़ी से आ रही थी नमी

अरब सागर व बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण बुधवार को भी शहर में हल्के बादल छाए रहे। इस कारण तेज धूप नहीं हो सकी। अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस से बढक़र 36.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, लेकिन सामान्य से नीचे रहने की वजह से गर्मी का अहसास नहीं रहा। मौसम विभाग के अनुसार 6 जून से हवा का रुख बदलेगा। राजस्थान की गर्म हवा चलने की वजह से गर्मी बढ़ेगी।

6 से 12 जून तक 44 डिग्री पहुंच सकता है पारा

6 से 12 जून के बीच अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस का आंकड़ा छू सकता है। जम्मू कश्मीर में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ व चक्रवातीय घेरों की वजह से शहर सहित अंचल का मौसम बिगड़ गया था। बारिश व आंधी के कारण हवा में नमी मौजूद है। नमी के कारण बादल छा रहे हैं।

इस पश्चिमी हवा की जगह पूर्वी हवा चल रही है। इस वजह से तापमान सामान्य से 5.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज हुआ है। दिन व रात में गर्मी से राहत है। न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 4.7 डिग्री सेल्सियस कम रहा।

MP में एंट्री से पहले मानसून की रफ्तार हुई कम

पश्चिम बंगाल में एंट्री के बाद मानसून की रफ्तार कुछ थम गई है। 24 मई को मानसून ने केरल में दस्तक दी थी, उसके बाद तेजी से दक्षिण भारत के राज्यों में फैल गया, इसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि मानसून इस बार समय से पहले ही मध्य प्रदेश में पहुंच जाएगा। लेकिन मध्य प्रदेश में दस्तक देने से पहले इसकी रफ्तार धीमी हो गई है। मौसम विभाग ने अगले 8 से 10 दिन के बाद फिर से मानसून के आगे बढ़ने की संभावना जताई है।

एमपी में 15 जून तक दस्तक दे सकता है मानसून

मानसून 2025 की रफ्तार धीमी है, लेकिन मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक मध्य प्रदेश में तय समय यानी 15 जून तक या उससे पहले दस्तक दे सकता है।

ये भी पढ़ें: वन विभाग के लापता चौकीदार का सिर कटा शव मिला, जंगल में हत्या से सनसनी