30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mp Monsoon: अब होगी प्री मानसून बारिश, 24 से 28 तारीख के बीच आएगा मानसून

Mp Monsoon update: बंगाल की खाड़ी में सिस्टम बनने के बाद यह शाखा आगे बढ़ेगी। वैसे मानसून आगमन की सामान्य तारीख 20 जून दी है, लेकिन 24 से 28 जून के बीच मानसून की बारिश हो सकती है।

2 min read
Google source verification
monsoon update 2024

monsoon update 2024

Mp Monsoon 2024: नौतपा की गर्मी ने लोगों को झुलसा दिया था लेकिन 10 दिन बाद बादलों ने हीटवेव को आराम दिया है। मौसम विभाग ( weather department ) के अनुसार ग्वालियर में इस हफ्ते बादल छाएंगे। आंधी व बारिश की संभावना रहेगी, जिसके चलते हीटवेव (western disturbance ) पर विराम रहेगा।

ये भी पढ़ें: पासपोर्ट बनवाने के नियमों में बड़ा अपडेट….अब नए तरीके से होगा पुलिस वेरिफिकेशन

आठ जून के बाद फिर से हीटवेव दस्तक दे सकती है। जम्मू कश्मीर से पश्चिमी विक्षोभ गुजर चुका है, जिसकी हवा का रुख उत्तर पूर्वी हो गया है। यह हवा अपने साथ नमी लेकर आ रही है, जिससे सुबह हल्के बादल छाए हुए थे। गर्मी बढ़ने पर बादल गहरा गए, जिससे धूप तेज नहीं हो सकी। बादलों के चलते तापमान स्थिर रहा। देर शाम आसमान साफ हो गया। हालांकि सूर्य अस्त के बाद गर्मी से काफी राहत रही।

24 से 28 के बीच आएगा मानसून

-दक्षिण भारत के राज्यों में मानसून (pre-monsoon ) तेज गति से सक्रिय हुआ है, लेकिन बंगाल की खाड़ी में सिस्टम नहीं बनने की वजह से पूर्वी शाखा आगे नहीं बढ़ी है। मानसून की दक्षिणी शाखा आगे बढ़ रही है। बंगाल की खाड़ी में सिस्टम बनने के बाद यह शाखा आगे बढ़ेगी। वैसे मानसून आगमन की सामान्य तारीख 20 जून दी है, लेकिन 24 से 28 जून के बीच मानसून की बारिश हो सकती है।

-प्री मानसून की हलचलें 15 जून के बाद से संभावित हैं। आंधी व बारिश होगी। तापमान बढ़ने पर उमस का सामना करना पड़ेगा। 15 अप्रेल के बाद हीटवेवकी संभावना नहीं रहेगी।

-जून में एक दिन हीटवेव चली है। 8 से 12 जून के बीच दो से तीन दिन हीटवेव चल सकती है।

चक्रवातीय घेरों से बिगड़ेगा मौसम

देश के अलग-अलग हिस्सों में चक्रवातीय घेरे बने हैं। इन घेरों की वजह से नमी आ रही है और तापमान बढ़ने पर उमस रहेगी। इस हफ्ते दो पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है। इस कारण अरब सागर व बंगाल की खाड़ी से नमी आना जारी रहेगी।

इन सिस्टम की वजह से प्रभावित हुआ मौसम

-जम्मू कश्मीर में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिससे हवा में नमी बढ़ेगी। इस कारण बादल छाएंगे। गर्मी बढ़ने पर आंधी व बारिश की संभावना बनेगी।

-मानसून ने भी आगे बढ़ना शुरू कर दिया है। इससे हवा का रुख पूर्व दिशा से होने लगा है। यह हवा अपने साथ नमी लेकर आ रही है, जिससे मौसम बदल रहा है।

-हीटवेव का एक दौर और आएगा। उसके बाद प्री मानसून की हलचल शुरू हो जाएंगी।