
MP Weather Update
MP Weather Update : जम्मू कश्मीर में आ रहे पश्चिमी विक्षोभ से शहर का मौसम प्रभावित हो गया है। उत्तरी हवा थम जाने से सर्दी घट गई है। नमी की वजह से मध्यम कोहरा छाने लगा है। दृश्यता 400 मीटर रही, लेकिन धूप निकलने पर आसमान साफ हो गया। दिन का तापमान सामान्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की वजह से धूप की चुभन रही। मौसम विभाग के अनुसार दिन व रात का तापमान स्थिर रह सकता है। 8 फरवरी को नया पश्चिमी विक्षोभ(Western Disturbance) आ रहा है। इसकी वजह से फिर से तापमान बढ़ेगा।
सोमवार को(MP Weather Update ) न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। इससे रात में सर्दी कम रही, लेकिन सुबह पश्चिमी हवा चली। हवा की वजह से हल्की सर्दी का अहसास रहा और कोहरा भी छाया। अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
Updated on:
04 Feb 2025 09:47 am
Published on:
04 Feb 2025 09:47 am
