29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब गुरुवार से चार दिन झूमकर बरसेंगे बदरा

अधिकतम तापमान 30.5 और न्यूनतम 26.3 दर्ज
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Rajendra Thakur

•

Updated: 29 Jul 2020, 6:56 PM IST

अब गुरुवार से चार दिन झूमकर बरसेंगे बदरा

अब गुरुवार से चार दिन झूमकर बरसेंगे बदरा

ग्वालियर. मौसम में आए बदलाव के चलते बुधवार की अल सुबह शहर के कई क्षेत्रों में बारिश हुई। इसके बाद दिनभर धूप गायब रही और बादल छाए रहे। वहीं दिन में भी कई क्षेत्रों में बारिश हुई। बूंदाबांदी के चलते शहर में मौसम में अच्छा बदलाव देखने को मिला। इसके चलते तापमान भी कम हो गया और लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। वहीं शहर के आसपास के क्षेत्रों में भी बारिश हुई है। बुधवार को अधिकतम तापमान 30.5 और न्यूनतम 26.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। इसके चलते 7.5 एमएम बारिश दर्ज की गई।


दिन का तापमान 6.1 डिग्री हुआ कम
मौसम में आए बदलाव के चलते एक ही दिन में दिन और रात के तापमान में अंतर देखने को मिला है। दिन के तापमान में एक ही दिन में 6.1 डिग्री और रात के तापमान 1.7 डिग्री की कमी आ गई।


गरज चमक के साथ होगी बारिश
मौसम वैज्ञानिक एके शुक्ला ने बताया कि आने वाले दिनों में ऐसा ही मौसम बना रहेगा। जो सिस्टम बना है उसके चलते गुरुवार से चार दिन तक अच्छी बारिश होने की उम्मीद है।