29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब सब्जी कारोबारियों को तीन दिन के भीतर शिफ्ट होना पड़ेगा नवीन मंडी प्रांगण में

- कोर्ट के आदेश के पालन के लिए एसडीएम और सीएसपी ने ली लक्ष्मीगंज सब्जी मंडी कारोबारियों की बैठक
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Narendra Kumar Kuiya

•

Updated: 19 Dec 2021, 1:40 AM IST

अब सब्जी कारोबारियों को तीन दिन के भीतर शिफ्ट होना पड़ेगा नवीन मंडी प्रांगण में

अब सब्जी कारोबारियों को तीन दिन के भीतर शिफ्ट होना पड़ेगा नवीन मंडी प्रांगण में

ग्वालियर. उच्च न्यायालय के आदेश के मुताबिक अब पुरानी लक्ष्मीगंज सब्जी मंडी में कोई कामकाज नहीं होगा। सभी छोटे-बड़े सब्जी कारोबारियों को नवीन सब्जी मंडी में ही काम करना होगा। तीन दिन के भीतर पुराना मंडी प्रांगण खाली करके नवीन मंडी में काम शुरू कर दिया जाएगा। वैसे भी नवीन मंडी में 8 हेक्टेयर और पुरानी मंडी में सिर्फ 2 हेक्टेयर की जगह ही है। यह बात एसडीएम और मंडी के भारसाधक अधिकारी अनिल बनवारिया ने कही, वे शनिवार की दोपहर लक्ष्मीगंज स्थित नवीन सब्जी मंडी प्रांगण में सब्जी कारोबारियों से चर्चा कर रहे थे। कोर्ट के आदेश की पालना के संबंध में यहां बुलाई गई बैठक में जनकगंज सीएसपी आत्माराम शर्मा भी मौजूद थे। दोनों अधिकारियों ने मंडी कारोबारियों से कहा कि कोर्ट के आदेश का पालन करना सभी के लिए अनिवार्य है। उन्होंने कोर्ट का आदेश कारोबारियों को पढकऱ सुनाया और कहा कि उच्च न्यायालय से बढकऱ कोई नहीं है। हमने जनप्रतिनिधियों के मुताबिक भी कार्य किया लेकिन न्यायालय से ऊपर कोई भी नहीं है। उसके निर्णय सभी पर बंधनकारी होते हैं। इस दौरान करीब 200 से अधिक सब्जी कारोबारी मौजूद रहे।

राजनीतिक दबाव के चलते बंद हो गई थी नवीन मंडी
लक्ष्मीगंज स्थित पुरानी सब्जी मंडी के पीछे ही नवीन सब्जी मंडी प्रांगण तैयार किया गया है। सरकार की ओर से करीब 15 करोड़ रुपए से बनाई गया नवीन सब्जी मंडी प्रांगण राजनीतिक दबाव के चलते बंद करा दिया गया था। इसे लेकर लगाई गई याचिका के बाद कोर्ट ने नवीन मंडी प्रांगण में कामकाज करने के निर्देश दिए हैं।

तीन दिन में शिफ्ट करना होगा
न्यायालय के आदेशानुसार शनिवार को लक्ष्मीगंज मंडी सब्जी कारोबारियों को बैठक करके समझा दिया गया है कि अब सभी को नवीन मंडी में शिफ्ट किया जाएगा। तीन दिन बाद वहीं पर कामकाज करना होगा। यदि किसी को आपत्ति है तो वह कोर्ट में अपील कर सकता है। पुरानी मंडी में किसी को काम नहीं करने दिया जाएगा।
- अनिल बनवारिया, एसडीएम

पुरानी मंडी में कोई क्रय-विक्रय नहीं होगा
कोर्ट के आदेशानुसार पुरानी मंडी में कामकाज बंद किया जाएगा और मंगलवार की सुबह से सभी सब्जी कारोबारियों को नवीन मंडी प्रांगण में ही काम करना होगा। इसके लिए पुरानी मंडी में सूचना बोर्ड के साथ अनाउंस भी कराया जाएगा। अब पुरानी सब्जी मंडी में कोई क्रय-विक्रय नहीं होगा।
- गजेन्द्र सिंह तोमर, सचिव, कृषि उपज मंडी लश्कर