
स्पेशल प्रोजेक्ट में 15 हजार आवास स्वीकृत, 3 हजार 600 बने
श्योपुर। सहरिया विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष तुरसनपाल बरैया को अधिकारियों ने बताया कि सहरिया स्पेशल प्रोजेक्ट के अंतर्गत 15223 आवास स्वीकृत हुए हैं, इनमें से 3 हजार 643 पूर्ण हो चुके हैं। 11580 आवासों का काम भी 70 प्रतिशत हो चुका है। जानकारी लेने के बाद अध्यक्ष ने अधिकारियों से कहा कि स्पेशल प्रोजेक्ट के माध्यम से पात्रतानुसार सहरिया हितग्राहियों के चयन की प्रक्रिया जारी रखी जाए।
पंचायतों में नई राशन दुकानें भी खुलवाएं। ग्राम चपरेट के उपभोक्ताओं को राशन लेने दूर जाना पड़ता है, इसलिए इनके राशन कार्ड नजदीकी दुकान पर संलग्र किए जाएं। अध्यक्ष ने ग्राम मगरदेह एवं पालपुर में बिजली संबंधी समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश एमपीईबी के अधिकारियों को दिए। कलेक्ट्रेट में हुई बैठक में जनपद सदस्य बाईसराम आदिवासी, डीएफओ सामान्य वन मंडल सीएस चौहान, सीईओ जिला पंचायत अतेन्द्र सिंह गुर्जर, सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण एमपी पिपरैया, जिला शिक्षा अधिकारी रविन्द्र सिंह तोमर, ईई पीएचई महिपत मगरईया, जिला आबकारी अधिकारी सीमा सक्सैना, ईई एमपीईबी लवलेश पनिका, सीएमओ श्योपुर सतीश मटसेनिया, सीईओ जनपद श्योपुर एसएस भटनागर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
यह बताया अधिकारियों ने
-विजयपुर नपं सीएमओ रिहान अली ने समीक्षा बैठक में बताया कि शहर की सीमा से बाहर बसी कॉलोनियों में नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सीमा वृद्धि का प्रस्ताव भेजा जाएगा।
-कूनो वन मंडल के अधिकारियों ने बताया कि 6 गांव में नक्शा का काम चल रहा है। विस्थापित क्षेत्र के बाकी 444 लोगों के डीनोटिफिकेशन की प्रक्रिया हो चुकी है नक्शे का काम पूरा होते ही पट्टे ऑनलाइन हो जाएंगे।
Published on:
22 Jun 2023 10:15 pm

बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
