29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस की बैठक में 44 में से सिर्फ 19 पदाधिकारी ही पहुंचे

कांग्रेस में स्थानीय स्तर पर गुटबाजी चल रही है। इसका उदाहरण सोमवार को उपचुनाव की तैयारियों की बैठक में देखने को मिला। बैठक में वरिष्ठ नेता और प्रभारी उपस्थित थे, लेकिन 44 पदाधिकारियों में से सिर्फ 19 शामिल हुए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Rajendra Thakur

•

Updated: 14 Oct 2020, 12:46 AM IST

कांग्रेस की बैठक में 44 में से सिर्फ 19 पदाधिकारी ही पहुंचे

कांग्रेस की बैठक में 44 में से सिर्फ 19 पदाधिकारी ही पहुंचे,कांग्रेस की बैठक में 44 में से सिर्फ 19 पदाधिकारी ही पहुंचे,कांग्रेस की बैठक में 44 में से सिर्फ 19 पदाधिकारी ही पहुंचे

ग्वालियर . कांग्रेस में स्थानीय स्तर पर गुटबाजी चल रही है। इसका उदाहरण सोमवार को उपचुनाव की तैयारियों की बैठक में देखने को मिला। बैठक में वरिष्ठ नेता और प्रभारी उपस्थित थे, लेकिन 44 पदाधिकारियों में से सिर्फ 19 शामिल हुए। इस महत्वपूर्ण बैठक में इतने पदाधिकारियों के अनुपस्थित रहने पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव कुलदीप इंदोरा ने नाराजगी जताई और कहा जो पदाधिकारी उपस्थित नहीं हुए उनकी लिस्ट तैयारी की जाए और उनके खिलाफ कार्रवाही की जाए।
मंगलवार को कांग्रेस कार्यालय शिन्दे की छावनी में चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक थी जिसमें महाराष्ट्र सरकार के मंत्री सुनील केदार, पूर्व मंत्री तरुण भनोट, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, अभा कंाग्रेस कमेटी के सचिव कुलदीप इंदोरा, 15 ग्वालियर विधानसभा प्रभारी महेन्द्र सिंह चौहान, विधायक विनय सक्सेना, विधायक प्रवीण पाठक, प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष अशोक सिंह, बालेंदु शुक्ला, पूर्व विधायक नीलेश अवस्थी, एआइसीसी समन्वयक मनोज द्विवेदी, जिला अध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा, जिला कार्यकारी अध्यक्ष महराज सिंह पटेल की उपस्थिति में ग्वालियर से मप्र कांग्रेस कमेटी में शामिल प्रदेश पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक हुई। लेकिन बैठक में चुनिंदा पदाधिकारियों को देखकर वरिष्ठ नेताओं ने नाराजगी जताई। इंदोरा ने कहा, चुनाव की महत्वूपर्ण बैठक थी और पदाधिकारी नदारत है, ऐसे में कैसे पार्टी एकजुट होकर लड़ेगी। उन्होंने कहा, जो पदाधिकारी बैठक में नहीं आए है उनकी सूची तैयार की जाए और उनसे पूछा जाए कि वे बैठक में क्यों नहीं आए। यदि कारण से संतुष्ट नहीं होते हैं तो उनको पद से हटा दें। इसके बाद पदाधिकारियों ने चंद लोगों को ही संबोधित कर बैठक समाप्त कर दिया।


चचा कर निर्णय लेंगे
15 ग्वालियर विधानसभा प्रभारी महेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि यह बात सही है कि बैठक में काफी सारे पदाधिकारी उपस्थित नहीं हुए हैं। इसके लिए उनसे चर्चा की जाएगी और फिर कुछ निर्णय लिया जाएगा।


कारण पूछा जाएगा
कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा ने बताया कि बैठक में जो पदाधिकारी उपस्थित नहीं हुए उनसे व्यक्तिगत रूप से कारण पूछा जाएगा। कई पदाधिकारियों ने बैठक में न आने की पहले ही सूचना दे दी थी और कुछ को जानकारी नहीं पहुंचा पाए।