scriptनेता प्रतिपक्ष का बड़ा दावा : ‘इस चुनाव में कांग्रेस इतनी सीटें जीतेगी, फिर कोई सिंधिया नहीं बन पाएगा’ | Opposition Leader big claim for win mp election 2023 by Congress | Patrika News
ग्वालियर

नेता प्रतिपक्ष का बड़ा दावा : ‘इस चुनाव में कांग्रेस इतनी सीटें जीतेगी, फिर कोई सिंधिया नहीं बन पाएगा’

नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह का दावा : इस बार कांग्रेस की ही सरकार बनेगी, उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि, इस चुनाव में कांग्रेस इतनी सीटें आएँगी कि फिर कोई सिंधिया नहीं बन पाएगा।

ग्वालियरMay 30, 2023 / 04:33 pm

Faiz

News

नेता प्रतिपक्ष का बड़ा दावा : ‘इस चुनाव में कांग्रेस इतनी सीटें जीतेगी, फिर कोई सिंधिया नहीं बन पाएगा’

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर कांग्रेस ने कमर कस ली है। इसी के चलते कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने सोमवार को दिल्ली में मध्य प्रदेश के चुनिन्दा वरिष्ठ नेताओं के साथ आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति लेकर चर्चा की। इस दौरान राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश में 150 सीटें जीतने का दावा किया था। इसी मीटिंग में शामिल होकर लौटे मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने चुनाव में जीत को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि, इस बार कांग्रेस की ही सरकार बनेगी। इस दौरान उन्होंने तंज कसते हुए ये भी कहा कि, चुनाव में कांग्रेस इतनी सीटों से जीतेगी कि, फिर कोई सिंधिया नहीं बन पाएगा।

आको बता दें कि, दिल्ली से लौटकर ग्वालियर में आयोजित पार्टी के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि, दिल्ली में हुई मीटिंग में तय किया गया है कि, कर्नाटक की तर्ज पर मध्य प्रदेश में भी कांग्रेस पार्टी मुद्दों के आधार पर चुनाव लड़ेगी। यहां प्रदेश से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक शिवराज सरकार के भ्रष्टाचारों को उजागर किया जाएगा। अगले महीने से जगह-जगह रैलियां आयोजित की जाएंगी, जिसके जरिए प्रदेश सरकार के भ्रष्टाचार को जनता के बीच रखा जाएगा।

 

यह भी पढ़ें- शिवराज कैबिनेट की बैठक खत्म, कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर


सिंधिया पर तंज

News

नेता प्रतिपक्ष ने आगे ये भी बताया कि, कर्नाटक की तरह मध्य प्रदेश कांग्रेस भी महंगाई, बेरोजगारी, सरकारी घोटाले, किसानों से जुड़ी समस्याएं, महिला अत्याचारों जैसे अनेक मुद्दे को लेकर चुनावी मैदान में उतरेगी। वहीं, जब नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह से सवाल किया गया कि, मध्य प्रदेश में इस बार कितनी सीटों पर जीत हासिल होती नजर आ रही है ? इसपर जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि, हम भारी बहुमत से जीतकर सरकार बनाएंगे। साथ ही, उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि, ‘हमारी इतनी सीटें आएंगी कि, कोई फिर से सिंधिया नहीं बन पाएगा।’

0:00

Home / Gwalior / नेता प्रतिपक्ष का बड़ा दावा : ‘इस चुनाव में कांग्रेस इतनी सीटें जीतेगी, फिर कोई सिंधिया नहीं बन पाएगा’

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो