इन सभी 137 लोकेशन पर जमीनों के दामों में प्रस्तावित वृद्धि को लेकर क्षेत्रवार स्थानीय निवासों से दावे-आपत्तियां व सुझाव मांगे गए हैं। वरिष्ठ पंजीयक दिनेश गौतम ने बताया कि दावे, आपत्तियां व सुझाव शुक्रवार 24 अक्टूबर को शाम 6 बजे तक कलेक्टर कार्यालय एवं जिला पंजीयक कार्यालय में दिए जा सकते हैं। मूल वृद्धि संबंधी प्रस्ताव जिला पंजीयक कार्यालय, उप पंजीयक कार्यालय ग्वालियर वृत-1 व वृत-2 एवं एनआईसी की वेबसाइट पर देखे जा सकते हैं।