24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बड़ी खबर : राहुल गांधी आज ग्वालियर-दतिया में,चप्पे-चप्पे पर तैनात पुलिस

बड़ी खबर : राहुल गांधी आज ग्वालियर-दतिया में,चप्पे-चप्पे पर तैनात पुलिस
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

monu sahu

•

Updated: 15 Oct 2018, 6:02 AM IST

rahul gandhi call to congress leaders because of this reason

बड़ी खबर : राहुल गांधी आज ग्वालियर-दतिया में,चप्पे-चप्पे पर तैनात पुलिस

ग्वालियर। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज सुबह करीब 11.15 बजे दतिया पहुंचेगे। जहां वह मां पीताम्बरा मंदिर की पूजा अर्चना करेंगे। उनके साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित कई दिग्गज नेता साथ रहेंगे। बता दें कि राहुल गांधी दो दिन के मध्यप्रदेश दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वह छह जनसभाएं करेंगे और ग्वालियर में रोड शो भी करेंगे।

यह है राहुल का कार्यक्रम
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 15 अक्टूबर को सुबह साढ़े दस बजे विशेष विमान से ग्वालियर पहुंचेंगे। वे वहां से सुबह पौने ग्यारह बजे हेलिकॉप्टर से 11.15 बजे दतिया पहुंचेंगे और वहां साढ़े ग्यारह से बारह बजे तक मां पीताम्बरा पीठ के दर्शन करेंगे। दोपहर 12 बजे से डेढ़ बजे तक दतिया स्टेडियम में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे हेलिकॉप्टर से करीब २.३० बजे डबरा पहुंचेंगे वहां एक जनसभा को संबोधित करेंगे। सवा चार बजे डबरा से ग्वालियर के लिए निकलेंगे। सवा पांच बजे वह ग्वालियर में माधव राव सिंधिया की समाधि पर श्रद्धांजलि देने जाएंगे। उसके बाद शाम साढ़े पांच से 7.30 बजे तक ग्वालियर शहर में रोड-शो करेंगे।

रोड-शो के दौरान वे अंचलेश्वर शिव मंदिर,जयेन्द्रगंज सर्किल दाल बाजार रोड,नया बाजार रोड,नया बाजार क्रासिंग,जिंसी सर्किल,हजरत-कोतवाली रोड,दौलतगंज क्रासिंग,महाराजबाड़ा,दरगाह हजरत मीर बादशाह साहिब, सराफा बाजार,गस्त का ताजिया,राम मंदिर,छापरवाला पुल,शिन्दे की छावनी चैराहा,नौगजा रोड,अंबेडकर उद्यान फूल बाग चैराहा,फूल बाग ग्राउंड पहुंचेंगे। इसके बाद वह फूलबाग मैदान में आयोजित एक विशाल सभा को संबोधित भी करेंगे। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस के सभी दिग्गज नेता साथ रहेंगे।

16 अक्टूबर को यहां जाएंगे राहुल गांधी
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी दूसरे दिन 16 अक्टूबर को सुबह पौने ग्यारह बजे ग्वालियर फोर्ट स्थित गुरूद्वारा श्री दाता बंद छोड़ साहिब के दर्शन करेंगे। इसके बाद वे दोपहर 12 बजे हेलिकॉप्टर से श्योपुर पहुंचकर वहां मेला ग्राउंड में आमसभा को संबोधित करेंगे। ढाई बजे सबलगढ़ पहुंचकर वहां मंडी प्रांगण में जनसभा को संबोधित करेंगे।

करीब 4.30 बजे जौरा पहुंचेंगे और वहां मंडी प्रांगण में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद पौने छह बजे जौरा से बस पर रवाना होकर 26 किलोमीटर लंबे मार्ग पर मुरैना तक रोड शो करेंगे। जिसमें रास्ते में बिलगांव, बागचीनी,मुंगावली और मुरैना गांव में उनका स्वागत किया जाएंगे। इतना ही नहीं राहुल गांधी पौने सात बजे सडक़ मार्ग से मुरैना से रवाना होकर पौने आठ बजे ग्वालियर विमान तल पहुंचेंगे,जहां से वे विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

हर जगह तैनात है पुलिस
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर ग्वालियर चंबल संभाग को हाईअलर्ट पर रखा गया है। रविवार सुबह से ही दतिया और ग्वालियर व डबरा में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। शहर में आने वाले प्रत्येक वाहन और व्यक्ति पर नजर रखी जा रही है। साथ ही शहर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस को तैनात किया गया है।