24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राहुल गांधी अचलेश्वर मंदिर पहुंचे,पूजा अर्चना शुरू,शहर में चप्पे-चप्पे पर तैनात पुलिस

राहुल गांधी अचलेश्वर मंदिर पहुंचे,पूजा अर्चना शुरू,शहर में चप्पे-चप्पे पर तैनात पुलिस
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

monu sahu

•

Updated: 15 Oct 2018, 6:01 PM IST

rahul gandhi

राहुल गांधी डबरा पहुंचे,थोड़ी देर में जनसभा को करेंगे संबोधित

ग्वालियर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 15 अक्टूबर को मध्यप्रदेश के दो दिवसीय दौरे को लेकर सुबह 11 बजे ग्वालियर आए। यहां से हेलिकॉप्टर से दतिया के लिए रवाना हुए,जहां उन्होंने मां पीतांबरा की पूजा-अर्चना की। इसके बाद दतिया में एक जनसभा को संबोधित किया जिसमें राहुल गाधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा कि पीएम मोदी ने किसानों का अपमान किया है।

यह भी पढ़ें : Breaking : राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना,भाजपा में खलबली

उन्होंने कहा कि मोदी ने सिर्फ उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाया बल्कि पंजाब नेशनल बैंक का पैसा खाकर भागे नीरव मोदी की प्लानिंग भाजपा को पता थी फिर भी आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। साथ ही कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने किसानों का कर्ज माफ किया था लेकिन भाजपा अब किसानों को कर्ज में पहुंचा रही है। इसके बाद राहुल गांधी दोपहर 2.20 बजे दतिया से रवाना होकर 2.40 पर डबरा पहुंचे। डबरा वृंदासहाय महाविद्यालय में बनाए गए हैलीपेड में हेलीकॉप्टर से वह उतरे और सीधा सभा स्थल कृषि उपज मंडी पहुचे जहां उन्होंने सभा को संबोधित किया। सभा संबोधित करने के बाद 4.40 बजे हेलिकॉप्टर से ग्वालियर आकर जयविलास परिसर में उतरे। उसके बाद वह अचलेश्चर मंदिर पहुंचे जहां पूजा अर्चना करने के बाद शहर में रोड शो करेंगे। रोड शो को लेकर पुलिस व प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी एक दिन पहले ही पूरी कर ली है। यहां रोड शो करने के बाद वह शहर के फूलबाग मैदान पर एक सभा को संबोधित करने के बाद ग्वालियर में ही रात्रि विश्राम करेंगे।

यह भी पढ़ें : ग्वालियर चंबल संभाग हाईअलर्ट पर,चप्पे पर तैनात है पुलिस,ऐसी है राहुल की सुरक्षा

डबरा में किया स्वागत
राहुल गांधी का दोपहर 2.40 बजे डबरा पहुंचे। डबरा वृंदासहाय महाविद्यालय में बनाए गए हैलीपेड में हेलीकॉप्टर से वह उतरे और सीधा सभा स्थल कृषि उपज मंडी पहुचे जहां वह थोड़ी ही देर बाद सभा को संबोधित करेंगे। हैलीपेड पर कांग्रेस के दिग्गज नेताओं और स्थानिय विधायक सहित अन्य कांग्रेसी नेताओं ने उनका स्वागत किया।

यह भी पढ़ें : Breaking : राहुल गांधी ने पीतांबरा पीठ पर की पूजा अर्चना,जनसभा को कर रहे हैं संबोधित

आपको बता दें कि एसपीजी टीम की निगरानी में डबरा में मंच तैयार किया गया है। जिसमें एक दिन पहले ही प्रशासनिक अधिकारियों ने सुरक्षा को लेकर सुरक्षा के इंतजाम देखे। राहुल गांधी डबरा में करीब दो घंटे रुकने के बाद ग्वालियर के लिए रवाना होंगे। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ और चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया भी शामिल रहेंगे।

मंदिर परिसर में की पूजा अर्चना
राहुल गांधी सुबह 11.35 बजे पीतांबरा पीठ पहुंचें। वह करीब 30 मिनट तक उन्होंने मंदिर में पूजा अर्चना की और राज्य की सुख सृमद्धि की कामना की। इसके बाद वह स्टेडियम के लिए रवाना हो गए। जहां उन्हें एक जनसभा को संबोधित करना है। जनसभा के बाद वह डबरा के लिए रवाना होने से पहले हवाई पट्टी पर लगभग एक घंटे तक कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद हेलिकॉप्टर से डबरा जाएंगे। कांग्रेस राहुल की आम सभा में एक लाख से ज्यादा लोगों के पहुंचने का दावा कर रही है।

एसपीजी घेरे में है राहुल
राहुल गांधी हवाई पट्टी, पीतांबरा पीठ और स्टेडियम मैदान पर एसपीजी घेरे में रहेंगे। इसके अलावा पुलिस के करीब एक हजार जवान हवाई पट्टी से पीतांबरा पीठ और स्टेडियम मैदान पर तैनात किए गए हैं। बाहर से भी पुलिस बल बुलवाया गया है। स्टेडियम पर मंच से जनता के बीच की दूरी 50 मीटर से ज्यादा रहेगी। राहुल गांधी की पूरी सुरक्षा व्यवस्था एसपीजी अधिकारी खुद देख रहे हैं। वहीं डबरा में भी राहुल गांधी की सुरक्षा कड़ी की गई है। शहर के हर चौराहे पर पुलिस का सख्त पहरा है।