
राहुल गांधी गुरुद्वारे पहुंचे मत्था टेका,थोड़ी देर में श्योपुर के लिए होंगे रवाना
ग्वालियर। प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर चल रहे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के दूसरे दिन सुबह 11.30 बजे ग्वालियर फोर्ट स्थित गुरुद्वारा दाता बंदी छोड़ गुरुद्वारे में मत्था टेकने पहुंचे। वे यहां करीब 15 मिनट रहे। इस दौरान उन्होंने यहां सरोपा बांधा गया। राहुल गांधी जी ने गुरुद्वारे में माथा टेकते हुए देश व प्रदेश की सुख समृद्घि के लिए कामना की। उनके साथ कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया भी यहां पहुंचे। इसके बाद12.15 बजे हेलीकॉप्टर से श्योपुर जाएंगे जहां मेला ग्राउंड में आमसभा को संबोधित करेंगे। साढ़े चार बजे सबलगढ़ होते हुए जौरा पहुंचेंगे, जहां मंडी प्रांगण में सभा को संबोधित करेंगे।
पौने छह बजे जौरा से बस पर रवाना होकर २६ किलोमीटर लंबे मार्ग पर मुरैना तक रोड शो करेंगे। पौने सात बजे सडक़ मार्ग से मुरैना से रवाना होकर पौने आठ बजे ग्वालियर विमान तल पहुंचेंगे, जहां से विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे मध्यप्रदेश दौरे के पहले दिन उन्होंने पीतांबरा पीठ दतिया में पूजन और सभा,डबरा में एक जन सभा। इसके बाद ग्वालियर में अचलेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना,रोड शोऔर मोती मस्जिद में इबादत की। इसके बाद उन्होंने फूलबाग पर एक जनसभा को भी संबोधित किया।
LIVE UPDATE
3.20
राहुल गांधी मुरैना के सबलगढ़ पहुंचे।
3.30
सिंधिया ने शिवराज सरकार पर किया निशाना जमकर बरसे।
3.40
राहुल गांधी ने जनता को किया संबोधित,मोदी सरकार पर बरसे।
3.40
नरेंद्र मोदी और भाजपा की सरकार ने देश को बर्बाद कर दिया है। शिवराज ने तो प्रदेश को खोखला कर दिया है।
3.50
राहुल गांधी बोले सबसे अधिक भष्टाचार है तो वह है मध्यप्रदेश में
राहुल गांधी ये बोले श्योपुर में
1.20
राहुल गांधी श्योपुर पहुंचे।
1.25
राहुल गांधी,सिंधिया और कमलनाथ का स्थानीय नेताओं और विधायकों ने किया स्वागत।
1.30
राहुल गांधाी मंच पर पहुंचे।
1.35
सिंधिया ने मंच से जनता को किया संबोधित। भाजपा और मोदी सरकार पर साधा निशाना।
1.40
सिंधिया बोले आपका हक राहुल जी के साथ मिलकर लडं़ेगे।
1.45
कमलनाथ बोले मामाजी ने प्रदेश की जनता को गुमराह किया है।
1.50
कमलनाथ बोले सोनिया जी ने योजनाए बनाई लेकिन शिवराज जी ने एमपी को दुष्कर्म में नंबर एक बनाया
1.55
कमलनाथ बोले इस बार प्रदेश से भाजपा को बाहर करके देखना है।
2.00
राहुल गांधी ने जनता को संबोधित करना किया शुरू।मोदी पर साधा निशाना।
2.05
राहुल बोले एमपी दुष्कर्म,कुपोषण में पहले नंबर पर लेकिन विकास में सबसे नीचे।
2.10
राहुल ने कहा मोदी ने देश की जनता का पैसा अमीरों को अंबानी,नीरव मोदी,विजय माल्या को दिए।
शिवराज सरकार ने व्यापमं सहित कई घोटालों में भ्रष्ट है।पूरा प्रदेश और देश जनता है एमपी की सरकारी भ्रष्ट है।
राहुल बोले मोदी जी ने नारा दिया बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं बोले यूपी में मोदी सरकार के मंत्री पर मामल दर्ज है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई
राहुल ने माधवराव सिंधिया को किया याद। बोले उन्होंने प्रदेश में बहुत कम किया लेकिन प्रदेश ने एक दिग्गज नेता को खो दिया।
प्रदेश में कुपोषण,किसानों और युवाओं की रोजगार की मुख्य समस्या हैं।
सिंधिया के साथ किया डिनर
राहुल गांधी सोमवार को सुबह साढ़े दस बजे ग्वालियर आए। दतिया, डबरा में सभा करने के बाद देर शाम हेलीकॉप्टर से वापस ग्वालियर आए। उनका हेलीकॉप्टर जयविलास पैलेस में बने अस्थाई हेलीपैड पर उतरा। यहां रोड शो, सभा के बाद रात्रि साढ़े नौ बजे करीब महल में जाकर कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ डिनर किया, जहां खाने की टेबल पर लजीज व्यंजनों के बीच सिंधिया के साथ उनकी राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा हुई। इसके बाद रात्रि विश्राम करने ऊषा किरण पैलेस पहुंचे।
यहां करेंगे रोड शो
मुरैना के जौरा में जनसभा के बाद राहुल गांधी बस पर बैठकर रोड शो करते हुए जौरा से मुरैना के बीच 2६ किमी की दूरी में राहुल गांधी बिलगांव, छैरा,बागचीनी चौराहा, मुंगावली, मुरैना गांव के लोगों से मिलते हुए शाम 7 बजे तक मुरैना बैरियर चौराहे पर आएंगे। मुरैना में हाईवे पर आकर राहुल गांधी का काफिला टेकरी,नूराबाद, बानमोर की दिशा में रोड-शो करेंगे। इस दौरान भारी सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं।
सावरकर स्टेडियम में उतरेगा राहुल का हेलीकॉप्टर
राहुल गांधी मंगलवार दोपहर 12 बजे शिवपुरी रोड स्थित वीर सावरकर स्टेडियम पर हेलीकॉप्टर से उतरेंगे। यहां से वे कार से 4 किमी दूरी तय कर शहर में मेला मैदान पर पहुंचेंगे। यहां वे आम सभा को संबोधित करेंगे। श्योपुर के बाद सबलगढ़ व जौरा में दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इसके बाद जौरा से मुरैना होते हुए बानमोर तक 46 किमी लंबा रोड शो करेंगे। इसके चलते एमएस रोड से नेशनल हाईवे को शाम 4 से 7 बजे तक तीन घंटे के लिए बंद रखा जाएगा। राहुल गांधी दोपहर 2.20 बजे हेलीकॉप्टर से सबलगढ़ पहुंचेगे। जहां वे आमसभा को संबोधित करेंगे। सभा खत्म होने के बाद शाम 4 बजे वे हेलीकॉप्टर से जौरा के लिए रवाना होंगे। जौरा में उनकी सभा शाम 5.30 से 6 बजे तक चलेगी।
Updated on:
16 Oct 2018, 4:01 PM IST
Published on:
16 Oct 2018, 12:11 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.