24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजमाता विजयाराजे की 100वीं जयंती,मुख्यमंत्री ने मैराथन को दिखाई हरी झंडी,पौते सिंधिया भी पहुंचे

राजमाता विजयाराजे की 100वीं जयंती,मुख्यमंत्री ने मैराथन को दिखाई हरी झंडी, पौते सिंधिया भी पहुंचे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

monu sahu

•

Updated: 12 Oct 2018, 2:17 PM IST

cm shivraj

राजमाता विजयाराजे की 100वीं जयंती,मुख्यमंत्री ने मैराथन को दिखाई हरी झंडी, पौते सिंधिया भी पहुंचे

ग्वालियर। पूर्व ग्वालियर रियासत की महारानी भाजपा नेत्री स्व. राजमाता विजयाराजे सिंधिया की शुक्रवार को 100वीं जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। देश में भारतीय जनता पार्टी इसे जन्म शताब्दी वर्ष के रूप में मना रही है। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 375 किलोमीटर मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वहीं राजमाता के पौते व कांग्रेस के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया अपनी दादी के समाधि स्थल(छत्री) पर पुष्पांजलि अर्पित करने पहुंचे।

यह भी पढ़ें : Breaking : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस नेता को किया फोन,भाजपा-कांग्रेस में खलबली

आपको बता दें कि राजमाता विजियाराजे सिंधिया भाजपा की संस्थापक सदस्य थीं और प्रदेश सरकार ने चुनाव आचार सहिंता लगने से पहले ही राजमाता विजियाराजे सिंधिया का जन्म शताब्दी वर्ष मनाने की घोषणा की थी। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी भोपाल में आयोजित एक कार्यक्रम में जन्म शताब्दी वर्ष को बड़े पैमाने पर धूमधाम के साथ मनाने की घोषणा की थी। इसी के चलते ग्वालियर से दिल्ली तक की महिला मैराथन आयोजित की जा रही है।

यह भी पढ़ें : #MeToo: भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष बोली अकबर पूरी तरह दोषी नहीं,BJP में खलबली

जिसे शुक्रवार की सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये 375 किलोमीटर की यह मैराथन मुरैना, धौलपुर, आगरा, मथुरा, वृंदावन, पलवल और फरीदाबाद से होती हुई दिल्ली पहुंचेगी। दिल्ली में 16 अक्टूबर को इसका समापन होगा। जहां बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह रिले मैराथन का स्वागत करेंगे।

यह भी पढ़ें : वाहन खरीदने जा रहे हो तो जरूर पढ़ लें यह खबर कहीं आप तो नहीं हो रहे इनका शिकार

उसके बाद तालकटोरा स्टेडियम में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इससे पहले शहर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान,केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर,मंत्री माया सिंह,मंत्री जयभान सिंह पवैया,मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया सहित भाजपा के कई दिग्गज नेता भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : डांस क्लास में दोस्ती फिर करता रहा घिनौनी हरकत,युवती ने रोते हुए सुनाई लव स्टोरी

पहली बार पहुंचे पवैया
प्रदेश सरकार के मंत्री जयभान सिंह पवैया पहली बार पूर्व ग्वालियर रियासत की महारानी भाजपा नेत्री स्व. राजमाता विजयाराजे सिंधिया की 100वीं जयंती पर छत्री पर पहुंचे जहां उन्होंने राजमाता को पुष्पांजलि अर्पित की। साथ ही वह पवैया ने यशोधरा राजे से बातचीत भी की।

ज्योतिरादित्य सिंधिया भी पहुंचे समाधिस्थल
राजमाता को श्रद्धांजलि देने उनके पौते ज्योतिरादित्य सिंधिया भी सुबह करीब साढ़े नौ बजे शताब्दी एक्सप्रेस से ग्वालियर आए और सीधे समाधि स्थल पर पहुंचे जहां उन्होंने पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस के कई दिग्गज नेता भी मौजूद रहे।