29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ruckus of 3 alcoholic girls- शराब के नशे में युवतियों ने रातभर मचाया हंगामा

- रास्ते में लड़कों से हुई मारपीट
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 11 Apr 2023, 4:39 PM IST

ruckus_of_girls_after_drinking.png

ग्वालियर। मप्र के ग्वालियर से कुछ युवतियों को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल यहां 3 युवतियों ने देर रात (सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात) करीब दो बजे जमकर उत्पात मचाया। यहां पुलिस (डायल 100) के द्वारा युवतियों को समझाने के तमाम प्रयासों के बीच जहां युवतियां एक गली में चली गई, वहीं यहां इनका टकराव कुछ लडकों से हो गया, यहां इनसे मारपीट के बाद सुबह ये युवतियों थाने में युवकों की शिकायत करने पहुंची।

ऐसे समझें पूरा मामला
पुलिस से जो जानकारी समाने आ रही है उसके अनुसार सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात ग्वालियर के पड़ाव थाना क्षेत्र में कुछ युवतियों ने फूलबाग इलाके में शराब के नशे के जमकर हंगामा किया।

शराब के नशे में धुत इस युवतियों को जब पुलिस ने समझाया तो भी ये उनकी बात मानने को तैयार नहीं हुई, इसके बाद पुलिस द्वारा जब इन्हें थाने ले जाने की बात कही गई, तब कहीं जाकर युवतियां पुलिस की बात मानते हुए वहां से जाने लगीं।

जानकारी के अनुसार इससे पहले इन युवतियों के रातभर यहां पथराव करने के साथ ही कुछ लोगों से मारपीट भी करने की सूचना है। वहीं इस पूरे मामले के संबंध में जो सूचना सामने आ रही है उसके अनुसार सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात 3 युवतियों शराब के नशे में फूलबाग इलाके में हंगामा कर रही थी। इस पर यहां पहुंची पुलिस द्वारा इन्हें थाने ले जाने की चेतावनी देने पर ये वहां से चली गई।

बताया जाता है कि इसी दौरान कुछ लडके भी नशे की हालत में इनके सामने से आ रहे थे, ऐसे में इनके बीच कहा सुनी व मारपीट हो गई। जिसके बाद ये युवतियों सुबह थाने पहुंच गई और और लडकों के खिलाफ शिकायत दज कराने लगीं।

ज्ञात हो अभी कुछ समय पहले भी एक युवती द्वारा फूलबाग पर उधम मचाने की बात सामने आई थी, जिसका वीडियो भी वायरल हो गया था। इस दौरान दोपहर के समय एक युवती के हंगामे से पैदल ही नहीं, वाहन चालक भी परेशान हो गए थे। इस दौरान युवती द्वारा फूलबाग चैराहा पर घंटों तक हंगामा किया गया था।

युवती ने यहां जहां एक स्कूटी बुजुर्ग चालक से तो उसकी स्कूटी ही छीन ली थी तो वहीं इस युवती ने एक कार सवार के साथ भी मारपीट की थी। इसके अतिरिक्त सड़क पर लगे पुलिस के बैरिकेट्स तक उसने उठा कर फेंकने के अलावा यह चैराहे से गुजर रही एक कार के ऊपर तक बैठ गई थी। जहां से करीब 15 मिनट तक कार पर बैठे-बैठे इसने लोगों से गाली गलौच भी की थी।