1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अभी और इंतजार करना होगा ग्वालियर के क्रिकेट प्रेमियों को

मुख्य बिल्डिंग की गैलरी के एंट्री को बदलने का दिया सुझाव
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

RAHUL GANGWAR

•

Updated: 26 Dec 2022, 11:47 PM IST

Shankarpur cricket stadium in gwalior

Shankarpur cricket stadium in gwalior

ग्वालियर. ग्वालियर के क्रिकेट प्रेमियों को अभी नए क्रिकेट स्टेडियम पर मैच देखने के लिए अभी और इंतजार करना होगा। मार्च-2023 तक काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन अभी उम्मीद है काम तय समय सीमा में पूरा नहीं हो पाएगा। स्टेडियम के निर्माण कार्यों का निरीक्षण केन्द्रीय विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया। करीब 15 मिनट में सिंधिया ने इंडोर क्रिकेट पिच और मुख्य बिल्डिंग का निरीक्षण किया। सिंधिया ने साउथ एंड स्थित बिल्डिंग के टॉप फ्लोर स्थित गैलरी गेट का आगे हटाकर पीछे से करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा, आगे से प्रवेश करने से स्टेडियम का लुक ठीक नहीं लग रहा है, इसलिए इसको बदला जाए।

केन्द्रीय मंत्री सिंधिया रविवार को शाम करीब 4.15 बजे स्टेडियम पहुंचे और सबसे पहले यहां बनकर तैयार इंडोर पिच का निरीक्षण किया। उन्होंने पिच के संबंध में जानकारी ली। एमपीसीए के सीईओ रोहित पंडित ने बताया, यह पूरी तरह से तैयार है और यह सेंट्रल एसी होगा। इसके बाद वे साउथ एंड स्थित बिल्डिंग का निरीक्षण करने पहुंचे और निर्माण से संतुष्ट दिखे। इस दौरान जीडीसीए के अध्यक्ष प्रशांत मेहता ने बताया, दर्शकों को बिल्डिंग के ऊपर तक जाने के लिए अभी चार फ्लोर तक लिफ्ट की व्यवस्था है, जिसको बढ़ाकर टॉप फ्लोर तक की जाएगी।

भगवा कर दो पूरी बिल्डिंग को...

निरीक्षण के दौरान बिल्डिंग पर कौन सा कलर बेहतर किया जाएगा इस संबंध में चर्चा की गई। इस दौरान सिंधिया ने कहा, बिल्डिंग को भगवा कर दो। हालांकि बाद में उन्होंने लाइट कलर करने की सलाह दी। ठेकेदार ने नीला और पीला कलर का प्रजेटेंशन दिया, लेकिन दोनों कलर से वे संतुष्ट नहीं हुए। उन्होंने ठेकेदार से लाइट कलर करने की सलाह दी। उन्होंने कहा, दोबारा प्रजेटेंशन मुझे वाट्सऐप करो, फिर मैं फाइनल करूंगा। निरीक्षण के दौरान जीडीसीए सचिव संजय आहूजा, निर्भय बाकलीवाल, रवि पाटनकर, संजीव अग्रवाल, आशीष प्रताप सिंह आदि मौजूद थे।

बड़ी खबरें

View All

ग्वालियर

मध्य प्रदेश न्यूज़