
बड़ी खबर : मेडिकल कॉलेज की फार्मासिस्ट की मौत, शहर में शोक की लहर
ग्वालियर। प्रदेश में कोरोना का कहर लगातार जारी है और हर रोज नए मामले सामने आ रहे है। इसी कड़ी में चंबल में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिससे प्रशासन में खलबली मच गई है। दरअसल हम बात कर रहे हैं शिवपुरी मेडीकल कॉलेज में पदस्थ फार्मासिस्टव गल्र्स हॉस्टल की केयर टेकर वंदना तिवारी की मंगलवार को ग्वालियर में उपचार के दौरान मौत हो गई। वंदना को ब्रेन हेम्ब्रेज हुआ था और वे 1 अप्रैल से ग्वालियर के बिड़ला हॉस्पीटल में उपचारार्थ भर्ती थीं। वंदना अपने पीछे एक तीन साल की बेटी छोड़ गईं।
मेडीकल कॉलेज शिवपुरी के अधीक्षक केवी वर्मा ने बताया कि वंदना तिवारी गल्र्स हॉस्टल की केयर टेकर होने के साथ ही मेडीकल कॉलेज में फार्मासिस्ट थीं। उन्हें बीते 31 मार्च की रात को ब्रेन हेम्बे्रज हुआ था, जिसके चलते उन्हें ग्वालियर रैफर कर दिया था। ग्वालियर के बिड़ला हॉस्पीटल में भर्ती वंदना तिवारी दो दिन से कोमा में थी और उसी स्थिति में उनका निधन हो गया। मेडीकल कॉलेज अधीक्षक वर्मा का कहना है कि वंदना तिवारी की जिला अस्पताल के आईसोलेशन वार्ड में कभी ड्यूटी नहीं लगाई गई। वहीं कोरोना विंग के नोडल अधिकारी डॉ. दिनेश राजपूत का भी कहना है कि वंदना तिवारी की कभी हमारे आइसोलेशन वार्ड में ड्यूटी नहीं लगाई गई।
Updated on:
8 Apr 2020, 12:11 AM IST
Published on:
8 Apr 2020, 12:11 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.