
कहते हैं कि इश्क में इंसान हर हद पार कर देता है..ऐसा ही एक मामला ग्वालियर में सामने आया है जहां एक युवती को दिन दहाड़े बाइक से दो युवक उठाकर ले गए। पेट्रोल पर हुई इस घटना से शहर में हड़कंप मच गया और तुरंत पुलिस हरकत में आई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने चंद घंटों के अंदर ही युवती की किडनैपिंग की गुत्थी को सुलझाते हुए आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन जो खुलासा हुआ वो चौंका देने वाला है।
युवती ने ही रची थी खुद के अपहरण की साजिश !
पेट्रोल पंप से दिनदहाड़े युवती के अपहरण की घटना से शहर में हड़कंप मच गया। तुरंत पुलिस एक्शन में आई और चंद घंटे में ही किडनैप हुई युवती और उसे किडनैप करने वाले युवक को गुना बस स्टेंड से गिरफ्तार कर लिया। वहीं वारदात में शामिल दूसरे युवक को भी पकड़ लिया। बताया गया है कि मुख्य आरोपी का नाम रोहित कुशवाहा है जो युवती के ही गांव का रहने वाला है और युवती से उसकी गहरी दोस्ती भी है। दोनों साथ में रहना चाहते थे इसलिए उन्होंने ये पूरी प्लानिंग की थी। लेकिन पुलिस की सक्रियता के चलते उनके अरमानों पर पानी फिर गया।
देखें वीडियो- सीसीटीवी में कैद हुई थी युवती के अपहरण की घटना
एक कहानी ये भी..
बताया गया है कि आरोपी युवक रोहित बस से युवती के साथ ही गुना से ग्वालियर पहुंचा था लेकिन ग्वालियर बस स्टेंड पर आकर युवती ने प्रेमी के साथ चलने से मना कर दिया। इसके बाद आरोपी रोहित ने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर युवती को पेट्रोल पंप से किडनैप कर लिया। पुलिस पूरे मामले को संदिग्ध मान रही है और आरोपी युवकों के साथ ही छुड़ाई गई युवती से भी पूछताछ कर रही है।
देखें वीडियो- सीसीटीवी में कैद हुई थी युवती के अपहरण की घटना
Published on:
21 Nov 2023 03:33 pm
