
श्योपुर। नवागत कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन ने समयसीमा के प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कहा है कि लोगों की समस्याओं का समाधान करना जिला प्रशासन का लक्ष्य है। इसके लिए उनके नेतृत्व में माह में 10 से 12 दिन ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर समीक्षा की जाएगी। जिले को 12 कलस्टर में विभाजित कर एक दिन में एक कलस्टर की पंचायतों का भ्रमण किया जाएगा। साथ ही कलस्टर लेबल पर सभी अधिकारियों की मौजूदगी में समस्याओं का समाधान किया जाएगा।पंचायतों के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे जो एक रजिस्टर में समस्याओं को दर्ज करेंगे।
कलेक्टर सुमन ने कहा कि समयसीमा के प्रकरणों के निराकरण की सभी अधिकारियों को ऑनलाइन जानकारी भेजी जाएगी, जिसका निराकरण अधिकारियों के द्वारा अपने लॉगिन पासवर्ड से उसे खोलकर भरा जाएगा।जिससे समय सीमा के प्रकरणों का निराकरण यथा समय निश्चित होगा। उन्होंने कहा कि कृषि पशुपालन, मत्स्यु आदि विभागों की बैठक साप्ताहित जबकि महिला बाल विकास एवं स्वास्थ्य की पाक्षिक आयोजित की जाएगी।
उन्होंने पीएचई कार्यपालन यंत्री को निर्देश दिए कि पेयजल उपलब्धता के संबध में पंचायत सचिवों के साथ बैठक आयोजित कर समस्याओं का आंकलन किया जाए।इस आधार पर पेयजल की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने राजगार मूलक विभागों को निर्देशित किया कि कलस्टर लेवल पर रोजगार मेलों के माध्यम से युवाओं को रोजगार और स्व रोजगार से जोडऩे के प्रयास किए जाएं।
ग्राम स्वरोजगार अभियान 14 से
नवागत कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन ने समय सीमा के प्रकरणों की समीक्षा बैठक में निर्देश दिए हैं कि सामाजिक समरसता को बढावा देने निर्धन गरीब परिवारों को योजनाओं का लाभ, वर्तमान में संचालित योजनाओं का फीडबैक प्राप्त करने स्वच्छता आदि को लेकर 14 अप्रैल से 5 मई तक ग्राम स्वरोजगार आयोजित किया जाएगा।जिसके तहत 14 अप्रैल को सामाजिक न्याय दिवस, 18 अप्रैल को स्वच्छ भारत दिवस, 20 अप्रैल को उज्जवला दिवस, 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायत राज, 28 अप्रैल को ग्राम स्वरोजगार दिवस 30 अप्रैल को आयुषमान दिवस तथा 5 मई को आयोजित किए जाएंगे।
Updated on:
10 Apr 2018, 5:58 PM IST
Published on:
10 Apr 2018, 4:51 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.