5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छह दोस्तों ने फ्रेंड को दिया ऐसा दर्द,जीवनभर के लिए माता-पिता से कर दिया दूर

छह दोस्तों ने फ्रेंड को दिया ऐसा दर्द,जीवनभर के लिए माता-पिता से कर दिया दूर
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

monu sahu

•

Updated: 26 Oct 2018, 12:23 PM IST

dead body

छह दोस्तों ने फे्रंड को दिया ऐसा दर्द,जीवनभर के लिए माता-पिता से कर दिया दूर

ग्वालियर। देहात थाना क्षेत्र के दुर्गानगर से सोमवार को अपह्रत १३ वर्षीय छात्र का शव गुरूवार को आईटीआई पॉवर हाउस के पास एक खंडहर मकान में पड़ा मिला। छात्र की हत्या वारदात के दिन किए जाने की बात सामने आ रही है। पुलिस ने आधा दर्जन दोस्तों को हिरासत में लिया है। सभी की उम्र 14 से 16 साल के बीच बताई जा रही है। वारदात में पुुलिस को कुछ और युवाओं की तलाश है। सुबह शव मिलने की सूचना के बाद जैसे ही मां मधू घटनास्थल पर पहुंची, बेटे का शव देखकर बेहोश हो गई, जिसे महिला पुलिस कर्मियों ने पानी पिलाकर संभाला।

शव मिलने की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर भीड़ लग गई। छात्र वीरू के अपहरण में जिन लोगोंं के नाम सामने आ रहे थे उनके मोबाइल नंबरों को पुलिस ने मंगलवार को ही सर्विलांस पर डाल दिया था। पुलिस ने वीरू के दोस्तों को उठा लिया। पहले तो वह पुलिस को गुमराह करते रहे। नाबालिग होने के कारण रात को उसे घर जाने दिया। सुबह पुलिस ने फिर से शिकंजा कसा तो वह टूट गया। उसकी निशानदेही पर पुलिस मौके पर पहुंची तो वीरू का शव एक खंडहरनुमा भवन में पड़ा हुआ था।

मृतक छात्र के हाथ और पैर तार से बंधे हुए थे। मुंह में भी कपड़ा ठुसा हुआ था। पुलिस ने घटनास्थल से वह पत्थर भी बरामद किया है जिससे वीरू की हत्या की गई थी। शव छत विक्षत अवस्था में होने के कारण अनुमान लगाया जा रहा है कि आरोपियो ने अपहरण के दिन ही वीरू की हत्या कर दी थी। हत्या की बारीकियो तक पहुंचने के लिए फोरेंसिंक अधिकारी अजय सोनी ने भी जांच पड़ता की है।

एएसपी गुरकरणसिंह, सीएसपी आलोक शर्मा, टीआई देहात अखिलेश पुरी गोस्वामी की मौजूदगी में पूरी कार्यवाही की गई। देर शाम पीएम कराने के बाद मृतक का शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।वीरू की हत्या के पीछे का कारण सामने नहीं आया है। परिजनों का कहना हैकि दशहरा के दिन कुछ लडक़ों से विवाद हो गया था जो बाद में समाप्त भी हो गया। फिलहाल पुलिस हत्या का कारण जानने के लिए हर एंगिल से जांच कर रही है। इस बारदात में एक पल्सर गाड़ी के उपयोग की भी जानकारी सामने आ रही है।

दोस्त के कॉल पर निकला वीरू फिर नहीं आया वापस
सोमवार दोपहर 2 बजे मृतक वीरू अपने घर पर खाना खा रहा था। तभी उसके मोबाइल फोन पर एक अज्ञात व्यक्ति कॉल आया तो वीरू मां से थोड़ी देर में आने की बात कहकर चला गया। करीब ६ बजे वीरू के नंबर से मां मधू के पास कॉल आया था। बाद में मां ने बीरू को काल किया लेकिन नंबर स्विच ऑफ आने लगा। देर रात तक भी जब मां की बीरू से बात नहीं हुई तो अहमदाबाद में कंप्यूटर का व्यवसाय करने वाले पिता राजभान सिंह भदौरिया को सूचना दी। और पड़ोसियों-रिश्तेदारों की मदद से बीरू की खोजबीन की गई लेकिन उसका कोई सुराग न लगने पर देहात पुलिस को सूचना दे दी गई। बीरू डीएस स्कूल दुर्गानगर में कक्षा ६ का छात्र था। वीरू दोभाई थे उसका दूसरा भाई धीरू ६ साल का है।

"जिस दोस्त ने लास्ट कॉल किया था। उसी की निशानदेही पर पुलिस शव तक पहुंची। घटना के बाद उसने सिम निकालकर रख ली थी। मोबाइल स्विच ऑफ जा रहा था। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। कुछ और लोगों की तलाश है। इनकी गिरफ्तारी के बाद ही हत्या का खुलासा हो पाएगा।"
गुरकरणसिंह एएसपी भिण्ड।

"मुझे पत्नी द्वारा बेटे के गायब होने की जानकारी रात 12 बजे मिली थी। एक बजे ही मैं अहमदाबाद से भिण्ड के लिए रवाना हो लिया। मेरा बेटा दोस्तों को खिलाता पिलता रहता था। संभवता हत्या का यही कारण निकलेगा। इस घटना ने मेरी दुनिया उजाड़ दी है।"
रामभानसिंह भदौरिया,मृतक का पिता