यहां दो लड़के पहले से एटीएम में खडे़ थे। डिटेल निकालने की प्रक्रिया की तो बैलेंस स्लिप नहीं निकली। तो दोनों ठगों ने कहा दादा हम कुछ मदद करें। दोनों को भला आदमी समझ कर उन्हें कार्ड दे दिया उनके सामने ही कोड नंबर भी मशीन में दर्ज किया। बदमाशों ने कोड याद कर लिया। कुछ देर प्रयास करने के बाद बदमाशों ने नजर बचाकर उनका कार्ड बदल दिया और उनसे कहा बैलेंस की डिटेल नहीं निकल रही है एेसा लगता है मशीन में कोई खराबी है आप कल आकर बैलेंस चेक करना। उनकी बातों में आकर वह घर लौट आए।