3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

श्रीनाथ जी की हवेली में सजी झांकियां, महिलाओं ने खेली होली-डोलोत्सव में गाए गए रसिया

बसंत पंचमी से उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र तक जारी रहने वाले डोलोत्सव में बुधवार को चार झांकियां सजीं। इनमें बृज के अलग-अलग क्षेत्र और लीलाओं का प्रदर्शन किया गया
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Rahul Aditya Rai

•

Updated: 12 Mar 2020, 1:15 AM IST

श्रीनाथ जी की हवेली में सजी झांकियां, महिलाओं ने खेली होली-डोलोत्सव में गाए गए रसिया

श्रीनाथ जी की हवेली में सजी झांकियां, महिलाओं ने खेली होली-डोलोत्सव में गाए गए रसिया

ग्वालियर। श्रीनाथ जी की हवेली सराफा बाजार में मनाए जा रहे डोलोत्सव में बुधवार को झांकियां सजाई गईं और महिलाओं ने यशोदा और गोपियों का रूप रखकर होली खेली। इस दौरान यशोदा स्वरूप में सजी महिलाओं ने गोपियों से कहा कि लाला को इतनी होली खिलाओ कि इसे रंगों से ऊब हो जाए। रंगों से सराबोर कर दो, कुंज में, गोवर्धन पर जहां भी कृष्ण दिखे, वहीं होली खेलो। उत्सव में शामिल लोगों ने रसिया गाए। इस दौरान प्रथम मुखिया यमुनेश नागर, द्वितीय मुखिया बृजेश नागर सहित उमंग ठाकोर, कृष्णकांत, डॉ.स्वाति अग्रवाल आदि मौजूद थे।

यह लगी झांकियां
बसंत पंचमी से उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र तक जारी रहने वाले डोलोत्सव में बुधवार को चार झांकियां सजीं। इनमें बृज के अलग-अलग क्षेत्र और लीलाओं का प्रदर्शन किया गया। पहली झांकी में गोवर्धन पर्वत, दूसरी झांकी वृंदावन के कुंज की, तीसरी गोकुल की और चौथी झांकी यमुना किनारे होली की लगाई गई थी।

दूसरे दिन भी उड़ा रंग-गुलाल
शहर के होली के दूसरे दिन भी रंग-गुलाल उड़ा। कई महिलाओं ने मंगलवार को बारिश और सर्दी के कारण होली खेलने से परहेज किया था, इसलिए बुधवार को होली खेली। महिला समूह ने सिटी सेंटर क्षेत्र में पहले गरीब बच्चों को रंग और पिचकारी बांटी, फिर एक-दूसरे को रंग लगाया।

बड़ी खबरें

View All

ग्वालियर

मध्य प्रदेश न्यूज़