
Big Crime: फेसबुक पर की दोस्ती, फिर किया ब्लैकमैल, 23.70 लाख की ठगी
ग्वालियर। शहर के मुरार इलाके में एक पार्षद की डंडों से पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। गुस्साए परिजनों ने चक्का जाम कर लिया और आरोपियों के घर बुलडोजर चलाने की मांग की है। दरअसल पार्षद जन्मदिन पार्टी में शामिल होने पहुंचा था, इसी दौरान उसके दोस्तों से किसी बात पर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि हाथापाई तक पहुंच गया। और उसके दोस्तों ने ही उसे पीट-पीटकर मार डाला। अब मृतक के परिजनों ने पांच दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक मुरार कैंटोनमेंट एरिया के वार्ड से पार्षद शैलेंद्र उर्फ शैलू कुशवाह जन्मदिन पार्टी में शामिल होने के लिए गए थे। इस पार्टी में शामिल भूरा तोमर, धर्मेंद्र पाल, विक्की कौशल, विनीत राजावत सहित पांच लोगों के साथ शैलेंद्र ने शराब पी। इसके बाद आपस में विवाद हो गया तो, पार्षद शैलेंद्र उर्फ शैलू को पीटना शुरू कर दिया। उस पर लाठी और डंडों से ताबड़तोड़ वार कर दिए। वह पांचों उसे तब तक पीटते रहे जब तक वह लहूलुहान होकर जमीन पर नहीं गिर पड़ा। उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिजनों ने गुरुवार सुबह किया चक्का जाम
मामले से गुस्साए परिजनों ने गुरुवार सुबह मुरार इलाके में चक्का जाम कर दिया। उनका कहना था कि आरोपियों को तुरंत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने मांग की कि आरोपियों के मकान पर बुलडोजर चलाया जाए। पुलिस ने 5 आरोपितों में से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम विक्की कौशल बताया जा रहा है। पुलिस ने उसे गिरफ्त में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी है।
Published on:
24 Nov 2022 04:17 pm

बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
