1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खुद का झूठ और बेवजह का रोना रोकर पार्टी की छवि कर रहे धूमिल, ऐसे सांसद को प्रदेश प्रवक्ता पद से पार्टी

सांसद केपी यादव की चिट्ठी वायरल होने के बाद अब सिंधिया समर्थकों ने सांसद के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सांसद को प्रदेश प्रवक्ता पद से हटाए जाने की मांग की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Rajesh Shrivastava

•

Updated: 23 Jan 2022, 8:28 PM IST

खुद का झूठ और बेवजह का रोना रोकर पार्टी की छवि कर रहे धूमिल, ऐसे सांसद को प्रदेश प्रवक्ता पद से पार्टी

खुद का झूठ और बेवजह का रोना रोकर पार्टी की छवि कर रहे धूमिल, ऐसे सांसद को प्रदेश प्रवक्ता पद से पार्टी

शिवपुरी/ग्वालियर. सांसद केपी यादव की भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष को लिखी गई चिट्ठी वायरल होने के बाद ग्वालियर-चंबल की सियासत गरमा गई है। अब सिंधिया समर्थकों ने सांसद के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा को पत्र लिखा है, जिसमें खुद का झूठ और बेवजह का रोना रोकर पार्टी की छवि धूमिल करने का आरोप लगाते हुए सांसद को प्रदेश प्रवक्ता पद से हटाए जाने की मांग की है।
सिंधिया के साथ भाजपा में आए रामकुमार दांगी कांग्रेस में आईटी सेल प्रभारी रहे हैं। इन्होंने खुद को भाजपा कार्यकर्ता बताते हुए लिखा है। इसमें उनहोंने कहा कि गुना-शिवपुरी सांसद केपी यादव ने ज्योतिरादित्य सिंधिया और प्रदेश शासन के कुछ मंत्री सहित भाजपा नेताओं पर अनर्गल आरोप लगाए हैं, जो निराधार व गलत हैं। जबकि सच्चाई यह है कि केपी यादव ने क्षेत्र के विकास में आज तक कोई भी कार्य नहीं कराया है। जनसमुदाय उनसे नाराज है।

पहले भी की थी शिकायत

सांसद केपी यादव ने सिंधिया समर्थक मंत्रियों और नेताओं पर उनकी उपेक्षा किए जाने की शिकायत भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से की थी। यह चि_ी वायरल होने के बाद प्रदेश की सियासत गरमा गई। बता दें कि यादव इससे पहले लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला को भी पत्र लिखकर विकास योजनाओं की शिला पट्टिकाओं में स्थान नहीं दिए जाने और एक निर्वाचित सांसद होने के बावजूद आयोजनों में सम्मान नहीं दिए जाने की शिकायत कर चुके हैं। उन्होंने भोपाल में प्रधानमंत्री द्वारा रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के लोकार्पण समारोह में भी उनको आमंत्रण पत्र पर स्थान नहीं दिए जाने की बात लिखी थी।

अब सांसद चुप: सिंधिया को गुना लोस सीट से हराने वाले सांसद केपी यादव ने चुप्पी साध ली है। बदले समीकरण में सिंधिया भी भाजपा में हैं, इसलिए पार्टी आलाकमान तक अपनी बात चि_ी के माध्यम से पहुंचाने के बाद वे कुछ भी नहीं बोल रहे हैं। इस संबंध में उनका एक वीडिया सामने आया है जिसमें उन्होंने खुद को शिक्षित जनप्रतिनिधि बताते हुए कहा कि जहां भी उपेक्षा होती है, उसे अपने शीर्ष नेतृत्व को बताने का दायित्व है और यही मैंने किया है।

सिंधिया ने राजनीतिक जीवन दांव पर लगा सरकार बनाई

उन्होंने यह भी लिखा कि सिंधिया ने अपने राजनीतिक जीवन को दांव पर लगाकर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनवाई है। केपी यादव जिस प्रोटोकॉल की बात करते हैं, तो उसके लिए कोलारस विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी से सीखना चाहिए, जिन्होने सिंधिया के भाजपा में सदस्यता ग्रहण करते ही खुद एवं उनके विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्षों सहित पार्टीजनों ने उनका सम्मान किया।

सिंधिया के राष्ट्रप्रेम व सेवाभाव देख मोदी-शाह लाए

पत्र में सिंधिया के राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रसेवा की भावना का जिक्र करते हुए लिखा कि इसी से प्रेरित होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कुशल रणनीतिकार अमित शाह और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सिंधिया को पार्टी की सदस्यता दिलाई है।

शिवपुरी भाजपा अध्यक्ष को भी लिया निशाने पर

पत्र में शिवपुरी भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम पर भी निशाना साधा गया है। उनके बारे में लिखा कि बाथम की नाकामी साफ नजर आ रही है जो सिंधिया के कई बार शिवपुरी आने के बाद भी मंडल अध्यक्षों को प्रोटोकॉल नहीं सिखा पाए। यह संगठन चलाने में नाकाम हैं इसलिए इनको भी पद से हटाया जाए।

भारतीय जनता पार्टी की जो भी गाइड लाइन है और वरिष्ठ नेतृत्व से जो भी आदेश जारी होते हैं, जिलाध्यक्ष उसका पालन करता है। मैं भी पार्टी गाइड लाइन के अनुसार ही काम करता हूँ।
राजू बाथम, भाजपा जिलाध्यक्ष शिवपुरी

बड़ी खबरें

View All

ग्वालियर

मध्य प्रदेश न्यूज़